Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 6
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » इंटर्नशाला ट्रेनिंग्‍स ने ‘स्किल डेवलपमेंट स्‍कॉलरशिप’ लॉन्‍च की, 1 लाख से ज्‍यादा विद्यार्थियों का कौशल निखारा जाएगा

इंटर्नशाला ट्रेनिंग्‍स ने ‘स्किल डेवलपमेंट स्‍कॉलरशिप’ लॉन्‍च की, 1 लाख से ज्‍यादा विद्यार्थियों का कौशल निखारा जाएगा

vishal rajputBy vishal rajput05/12/2022No Comments2 Mins Read

लेटफॉर्म 1.5 करोड़ रूपये के प्रशिक्षणों से बेहद मांग वाले 75 से ज्‍यादा कौशल में कॉलेज के 1 लाख से ज्‍यादा विद्यार्थियों को कुशल बनाना चाहता है

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 05 December 2022: इंटर्नशाला के स्किलिंग इंजन इंटर्नशाला ट्रेनिंग्‍स ने हाल ही में ‘इंटर्नशाला ट्रेनिंग्‍स स्किल डेवलपमेंट स्‍कॉलरशिप प्रोग्राम’ लॉन्‍च किया है। इस पहल के माध्‍यम से प्‍लेटफॉर्म का लक्ष्‍य विभिन्‍न कार्यक्षेत्रों जैसे कि इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, डिजाइन, आदि के 1 लाख से ज्‍यादा मेधावी कॉलेज छात्रों का कौशल बढ़ाना है। विद्यार्थियों को इंटर्नशाला ट्रेनिंग प्‍लेटफॉर्म पर मांग वाले 75 से ज्‍यादा कौशल में 1.5 करोड़ रूपये का प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाएगा। इस छात्रवृत्ति के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2022 है।

भारत के किसी भी मान्‍यता-प्राप्‍त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट या पोस्‍टग्रेजुएट डिग्री की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिये आवेदन करने के योग्‍य हैं। चयन का एक ही मापदंड यह है कि विद्यार्थी अपने-अपने बैचेस के टॉप 10 रैंकर्स में शामिल होने चाहिये।

यह छात्रवृत्ति लेने के लिये विद्यार्थियों को अपने कॉलेज के शिक्षकों या प्रशिक्षण एवं नियुक्ति अधिकारियों के पास अपनी मार्कशीट (अंकपत्र) लेकर जाना होगा (इस प्रमाण के तौर पर कि वे टॉप 10 रैंकर्स में शामिल हैं)।

इंटर्नशाला ट्रेनिंग्‍स स्किल डेवलपमेंट स्‍कॉलरशिप के लॉन्‍च पर इंटर्नशाला ट्रेनिंग्‍स के प्रमुख श्री शादाब आलम ने कहा, “कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में ऐसे कई प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थी हैं, जो सही कौशल और मार्गदर्शन मिलने पर अपने कॅरियर में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। इस छात्रवृत्ति के साथ हमारा लक्ष्‍य है अपनी रूचि का कौशल चुनने और उनमें निपुण होने में विद्यार्थियों की सहायता ऐसे समय करना, जब वे अपनी डिग्री के लिये पढ़ाई कर रहे हों। इस पहल के साथ हम 1 लाख विद्यार्थियों के जीवन को सकारात्‍मक रूप से प्रभावित करना चाहते हैं और उम्‍मीद करते हैं कि उनके पेशेवर सफर में तरक्‍की के लिये हम उनकी सहायता कर सकते हैं।”

छात्रवृत्ति के बारे में ज्‍यादा जानकारी और आवेदन के लिये https://bit.ly/IST_SDS22 पर जाएं।

इंटर्नशाला ट्रेनिंग्‍स के विषय में
इंटर्नशाला ट्रेनिंग्‍स कॅरियर-टेक प्‍लेटफॉर्म इंटर्नशाला का स्किलिंग इंजन है। यह प्‍लेटफॉर्म हर साल 2 लाख से ज्‍यादा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहा है। हमारा लक्ष्‍य भारत के विद्यार्थियों को अपस्किल करना और भारत में आकांक्षी युवाओं की उनके सपनों का कॅरियर बनाने में मदद करना है ।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

हमदर्द लेबोरेट्रीज़ ने “मेड इन इंडिया – द टाइटन स्टोरी” के साथ किया सहयोग, भारत की उद्देश्य-प्रेरित विरासत ब्रांडों की कहानी को मिलेगा नया मंच

05/06/2026

SAVWIPL ने फॉक्सवैगन को श्रीलंका में उतारा, दीर्घकालिक क्षेत्रीय दृष्टिकोण को किया मजबूत

01/06/2026

क्लियरनेट ने 6.5 लाख से अधिक हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को जोड़ा, डिजिटल मेडिकल लर्निंग इकोसिस्टम का विस्तार

22/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.