Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » शिखरजी तीर्थ को बचाने सडक़ों पर उतरा सकल जैन समाज

शिखरजी तीर्थ को बचाने सडक़ों पर उतरा सकल जैन समाज

Ajay vermaBy Ajay verma20/12/2022No Comments3 Mins Read
Sakal Jain Samaj landed on the streets to save Shikharji pilgrimage
(छाया: एस शर्मा) ए : अपनी मांग को लेकर जैन समाज से सुुशील जैन, रोहित जैन व सकल जैन समाज के लोग जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा की रिपोर्ट / फरीदाबाद / झारखंड के गिरिडीह स्थित सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाए जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद जैन समाज के लोग सडक़ों पर उतर आए हैं और आज इसी कड़ी में फरीदाबाद में भी जैन समाज की लगभग एक दर्जन संस्थाओं द्वारा जैन समाज के रोहित जैन व सुशील जैन के नेतृत्व में तमाम संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सरकार के इस निर्णय के खिलाफ शांतिमार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गांे की कतारें लगी रहीं और हाथ में बैनर लिए जैन समाज के लोगों ने शिखर जी के तीर्थ को बचाने के लिए अपना विरोध शांतिपूर्वक तरीके से दर्ज करवाया।  इस अवसर पर शांति मार्च की अगुवाई साध्वी प्रियंका जी महाराज ने की और उन्होंने भी सरकार से जैन समाज की मांग मानने की अपील की। इस मौके पर जैन समाज से सुशील जैन व समाजसेवी व भाजपा नेता रोहित जैन ने सकल जैन समााज की ओर से संयुक्त रूप से झारखंड सरकार व केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि उनके तीर्थ स्थल की पवित्रता को भंग न किया जाए और उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अधिसूचना रद्द की जाए। इस मौके पर जिला उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि वे इस ज्ञापन को सरकार तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक जैन संस्थाओं के लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से भी इस मामले में संज्ञान लेने की बात कही। इस मौके पर जैन समाज से साध्वी प्रियंका जी महाराज भी मौजूद रहीं। इस मौके पर भाजपा नेता व समाजसेवी रोहित जैन ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से पूरे जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं क्योंकि शिखरजी तीर्थ यदि पर्यटन स्थल में तब्दील होगा तो यहां शराब, जूते-चप्पल सहित असामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा जिससे उनके तीर्थ की पवित्रता भंग होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे सरकार से अपील करते हैं कि जैन समाज अल्पसंख्यक है,  ऐसे में झारखंड सरकार और केंद्र सरकार को समाज की धार्मिक भावनाओं को सम्मान करना चाहिए।  वहीं इस मौके पर सुशील जैन ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाए जाने की अधिसूचना जारी करने पर हम सरकार की निंदा करते हैं और आज हमने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करवाया है। यदि सरकार ने जैन समाज के धार्मिक स्थल का सम्मान बरकरार नहीं रखा तो उन्हें ठोस कदम उठाने पर विवश होना पड़ेगा। सुशील जैन ने कहा कि पर्यटन स्थल बनाने के लिए किसी समाज की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का कोई औचित्य नहीं है। हमने डीसी को ज्ञापन भी इस मामले में राष्ट्रपति के नाम सौंपा है। इस शांति मार्च में प्रमुख रूप  से श्री दिगम्बर जैन मंदिर के अध्यक्ष पीसी जैन, श्री आत्मानंद जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार जैन, श्री दिगम्बर जैन मंदिर- आराध्य धाम सैक्टर-88 से दिनेश कुमार जैन, श्री एसएस जैन समााज से अध्यक्ष रविंद्र जैैन, श्री श्वेताम्बर तेरापंथ  सभा सैक्टर-10 के अध्यक्ष गुलाब वैद्य, दिगम्बर जैन मंदिर बल्लभगढ़ के अध्यक्ष अभय कुमार जैन, जीतो फरीदाबाद  चैप्टर से अध्यक्ष प्रवीन राका, एसएस जैन सभा सैक्टर-7 के अध्यक्ष रविंद्र जैन, श्री दिगम्बर जैन मंदिर सैक्टर-37 के अध्यक्ष वीपी जैन, दिगम्बर जैन मंदिर चावला कालोनी के अध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन, दिगम्बर जैन मंदिर एनआईटी अध्यक्ष अनंत जैन, श्री दिगम्बर जैन मंदिर सैक्टर-10 के अध्यक्ष अशोक जैन, दिगम्बर जैन् मंदिर मुकेश कालोनी के अध्यक्ष डीसी जैन, सुधीर जैनी सहित भारी संख्या में जैन समाज के लोगों ने शिरकत की।

Sakal Jain Samaj save Shikharji pilgrimage शिखरजी तीर्थ सकल जैन समाज
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.