Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह फहराया झंडा

जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह फहराया झंडा

Ajay vermaBy Ajay verma26/01/2023Updated:26/01/2023No Comments3 Mins Read
JJP District President Rajesh Bhatia hoisted the flag at various places on Republic Day

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। 74वें गणतंत्र दिवस पर जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने जगह-जगह तिरंगा फहराया और लोगों को गणतंत्र दिवस पर्व की शुभकामनाएं दी। जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने पहले आशियाना फ्लैट्स सैक्टर-56 में झंडा लहराया और लोगों को इस ऐतिहासिक दिन की बधाई दी। इस दौरान राजेश भाटिया ने कहा कि आज का दिन हर देशवासी के लिए खास है क्योंकि आजादी के बाद आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लिखा गया था। उन्होंने कहा कि आजादी हमारी धरोहर है क्योंकि इसे दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों आहुति दी है, इसलिए हम सभी दायित्व बनता है कि हम इस आजादी रूपी धरोहर की रक्षा करें और देश में सौहार्दपूर्ण वातवरण कायम रखें। इस दौरान श्री भाटिया के साथ अब्दुल सत्तार, राकेश गर्ग, लतीफ कुरेशी, प्रदीप दायमा, सीमा सितोरिया, बॉबी सितोरिया, कुनाल वर्मा, कृष्णा देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर हाफिज रमजान, अरशद अहमद, अनीश अहमद, इमरत खान ने जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया का स्वागत किया । इसके अलावा सेक्टर-56 रेजिडेंट वेलफेयर एसो. फरीदाबाद के अध्यक्ष प्रदीप दायमा के कार्यालय पर भी जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने झंडा फहराया। इस दौरान रत्न नेगी, संजय चोकर, हरिओम गुप्ता, राजू, सोनू ने जिला अध्यक्ष श्री भाटिया का स्वागत किया ।

इसके उपरांत सिद्धपीठ हनुमान मंदिर एनआईटी नंबर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रका आयोजन किया गया। यहां भी जजपा जिलाध्यक्ष एवं मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने झंडा लहराया और उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से अजय शर्मा, रिंकल भाटिया, सोनू भाटिया, मनोज रतड़ा, सनी भाटिया, रिंकू खन्ना आदि मौजूद थे। वहीं जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने डा. अनिल मलिक स्कूल में भी झंडा फहराया और उपस्थितजनों को संविधान निर्माण के इस दिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्य रूप से सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, रजनी, कमलेश, कंचन, हरजीत, सोनू, शोभा, साधना, रेखा, जोहरा, प्रवेश भाटिया, रेखा वाधवा आदि मौजूद रहे।

उधर व्यापार मंडल तिकोना पार्क में भी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जजपा जिलाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया ने तिरंगा फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर जजपा फरीदाबाद कोषाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल फरीदाबाद कोषाध्यक्ष गगन अरोड़ा, विशाल भाटिया, निशांत रस्तोगी, राहुल झा, अमर बजाज, संदीप भाटिया, मनु शर्मा, वेद प्रकाश कुकरेजा, नीरज मिगलानी, नीरज भाटिया, सोमनाथ ग्रोवर सहित अनेकों व्यापारीगण मौजूद थे।

इसके अतिरिक्त ग्लोबली इंटीग्रेटिड फॉउंडेशन फ़ॉर थैलेसीमिया द्वारा सैनिक कॉलोनी स्थित डीएवी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जजपा के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री भाटिया ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक मदन चावला ने राजेश भाटिया का स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। इस दौरान श्री भाटिया ने पुरस्कार वितरण करके बच्चों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राहत भटिया, वेद भाटिया, डॉ दिनेश भूरानी, प्रदीप झम्ब,अजय नाथ आदि मौजूद रहे।

hoisted the flag JJP District President Rajesh Bhatia Republic Day गणतंत्र दिवस जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया फहराया झंडा
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.