टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि जिले के जजपा नेताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के नेतृत्व में जजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 टाऊन पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राजेश भाटिया ने कहा कि चौधरी देवीलाल उन कुछ चुनिंदा राजनीतिज्ञों में से हैं जो आजादी के बाद तथा आजादी के पहले दोनों ही समय में भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे।
Browsing: JJP District President Rajesh Bhatia
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। 74वें गणतंत्र दिवस पर जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने जगह-जगह तिरंगा फहराया और लोगों को गणतंत्र दिवस पर्व की शुभकामनाएं दी। जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने पहले आशियाना फ्लैट्स सैक्टर-56 में झंडा लहराया और लोगों को इस ऐतिहासिक दिन की बधाई दी। इस दौरान राजेश भाटिया ने कहा कि आज का दिन हर देशवासी के लिए खास है क्योंकि आजादी के बाद आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लिखा गया था। उन्होंने कहा कि आजादी हमारी धरोहर है क्योंकि इसे दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों आहुति दी है, इसलिए हम सभी दायित्व बनता है कि हम इस आजादी रूपी धरोहर की रक्षा करें और देश में सौहार्दपूर्ण वातवरण कायम रखें। इस दौरान श्री भाटिया के साथ अब्दुल सत्तार, राकेश गर्ग, लतीफ कुरेशी, प्रदीप दायमा, सीमा सितोरिया, बॉबी सितोरिया, कुनाल वर्मा, कृष्णा देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर हाफिज रमजान, अरशद अहमद, अनीश अहमद, इमरत खान ने जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया का स्वागत किया । इसके अलावा सेक्टर-56 रेजिडेंट वेलफेयर एसो. फरीदाबाद के अध्यक्ष प्रदीप दायमा के कार्यालय पर भी जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने झंडा फहराया। इस दौरान रत्न नेगी, संजय चोकर, हरिओम गुप्ता, राजू, सोनू ने जिला अध्यक्ष श्री भाटिया का स्वागत किया ।