Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » ताऊ देवीलाल के पदचिन्ह पर चल रहे दुष्यंत-दिगिवजय चौटाला : राजेश भाटिया

ताऊ देवीलाल के पदचिन्ह पर चल रहे दुष्यंत-दिगिवजय चौटाला : राजेश भाटिया

Ajay vermaBy Ajay verma06/04/2023No Comments2 Mins Read
Dushyant-Digivjay Chautala following in the footsteps of Tau Devilal Rajesh Bhatia

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि जिले के जजपा नेताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के नेतृत्व में जजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 टाऊन पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राजेश भाटिया ने कहा कि चौधरी देवीलाल उन कुछ चुनिंदा राजनीतिज्ञों में से हैं जो आजादी के बाद तथा आजादी के पहले दोनों ही समय में भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे।

देश की आजादी के बाद जब पहली बार चुनाव हुए तब हरियाणा पंजाब राज्य का हिस्सा था और वहां हुए विधानसभा चुनावों में चौधरी देवीलाल पहली बार सन 1952 में ही विधायक बने और उसके बाद पुन: 1957 तथा 62 मैं भी पंजाब विधानसभा के सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने अपनी जीवन काल में हमेशा किसान, दलित, पिछड़े सहित छत्तीस बिरादरियों के हितों की आवाज उठाई और वह हरियाणा के जनप्रिय नेता रहे और 1989 से 1991 तक देश के उपप्रधानमंत्री पद पर भी विराजमान रहे। श्री भाटिया ने कहा कि आज ताऊ देवीलाल के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके पौत्र दुष्यंत चौटाला व दिगिवजय चौटाला हरियाणा की राजनीति को उच्च मुकाम पर ले जा रहे है और हर वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रहे है। डॉक्टर अजय सिंह चौटाला एवं परिवार हमेशा से किसानों, गरीबों एवं कमेरे वर्ग के लोगों के हितेषी रहे हैं और आगे भी रहेंगे। ताऊ देवीलाल जी की पेंशन योजना को आगे बढ़ाते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी ने इस बार भी बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी करवाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके उपरांत राजेश भाटिया सहित अन्य जजपा नेता ताऊ देवीलाल के समाधि स्थल-संघर्ष घाट दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस श्रद्धांजलि समारोह पर उनके साथ दोनों स्थानों पर राजेंद्र लितानी, निशान सिंह, केसी बांगड़, सुबे सिंह बोहरा, कुलदीप तेवतिया, दीपक चौधरी, सुमित राणा, आशुतोष गर्ग, तेजपाल डागर, अजय चौधरी, श्याम सिंह, प्रेमपाल, सरदार परविंदर सिंह, सतीश फोगाट, गजेंद्र भड़ाना, बेगराज नागर, सीमा सितोरिया, हनुमान खींची, सागर सरपंच, अमर बजाज, अनिल किराड़, जयपाल चौधरी, किशन रिंकल भाटिया, सहदेव जय हिन्द एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Dushyant-Digivjay Chautala JJP District President Rajesh Bhatia Rajesh Bhatia Tau Devilal TODAY EXPRESS NEWS ताऊ देवीलाल दुष्यंत-दिगिवजय चौटाला राजेश भाटिया
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.