Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ईज़मायट्रिप ने रिटेल आउटलेट्स के रूप में ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइजी की घोषणा की

    ईज़मायट्रिप ने रिटेल आउटलेट्स के रूप में ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइजी की घोषणा की

    vishal rajputBy vishal rajput30/01/2023No Comments4 Mins Read

    ● ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइज का लक्ष्य स्थानीय केंद्रीय दृष्टिकोण रखना है।
    ● यह उन लोगों के लिए एक आकर्षक कमीशन की पेशकश करेगा जो यात्रा व्यवसाय क्षेत्र में शामिल होने के इच्छुक हैं।
    ● कोई भी जो यात्रा व्यवसाय शुरू करना चाहता है और उसके पास एचएनआई ग्राहकों का अच्छा नेटवर्क है, ग्राहकों की बड़ी संख्‍या है, सोसाएटीज का नेटवर्क है, संघ हैं, और जो एक विशाल वॉक-इन व्यवसाय आकर्षित सकता है, वे ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइज खोल सकते हैं।

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नई दिल्ली, 30 जनवरी 2023: भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन टेक ट्रैवल प्लेटफॉर्म में से एक EaseMyTrip.com ने ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइज में प्रवेश करने की घोषणा की है, जो ईज़मायट्रिप का प्रमुख ब्रांड है। ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइजी का उद्देश्य अपने ग्राहकों को रिटेल स्टोर का अनुभव प्रदान करना है। कंपनी का कारोबारी मॉडल ग्राहकों को एक इन-स्टोर रिटेल अनुभव प्रदान करेगा जो उन लोगों के लिए खुशी देने वाला साबित होगा जो एक तरह के अनुभव की तलाश में हैं। ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइज के साथ, कंपनी ऑफलाइन ग्राहकों के एक नए समूह की संभावनाओं का लाभ उठा रही है, जो उन्हें अपनी पहुंच का विस्तार करने में सक्षम करेगा। अपने व्यावसायिक दायरे के भीतर, जिन लक्षित लोगों तक कंपनी पहुंचना चाहती है, वे नए ग्राहक हैं।

    ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइज सभी लेन-देन और बुकिंग पर सबसे बेहतरीन कमीशन प्रदान करने के साथ 24*7 समर्पित समर्थन केंद्र उत्पादों पर पूछताछ और लाइव प्रशिक्षण, 3-4 महीनों के भीतर परिचालन ब्रेक-ईवन (न घाटा न मुनाफा की स्थिति) और मुनाफापूर्ण विकास, नियमित मार्केटिंग और व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कर्ज समर्थन और जनरेशन सपोर्ट समेत अन्य सुविधाएं प्रदान करता है।

    इस नए प्रस्ताव में, ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइजी कोई भी व्यक्ति स्थापित कर सकता है जिसके पास एचएनआई क्लाइंट्स का एक मजबूत नेटवर्क, ग्राहकों की बड़ी संख्‍या, सोसायटीज और संघों का एक नेटवर्क है, और पर्याप्त मात्रा में वॉक-इन व्यवसाय उत्पन्न करने की क्षमता है। ईज़मायट्रिप ऑनबोर्डिंग, संपर्क, प्रबंधन, मार्केटिंग आदि में अपना सहयोग प्रदान करेगा। उत्साही उम्मीदवार जो यात्रा और पर्यटन की आकर्षक और जीवंत दुनिया में प्रवेश करने के इच्छुक हैं, ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइजी पर विचार कर सकते हैं। इसके लिए पूर्व-आवश्यकताओं में यात्रा कार्यक्षेत्र, बिक्री, ग्राहक सेवाओं, ग्राहक आधार के अच्छे नेटवर्क और स्थानीय संपर्कों के बारे में ज्ञान का होना जरूरी है। प्रस्ताव से संबंधित विवरण यहां देखे जा सकते हैं: https://www.easemytrip.com/franchise/index.html। इच्छुक व्यक्ति हमें यहां लिख सकते हैं: franchise@easemytrip.com
    फ्रैंचाइजी मॉडल प्रदान करने वाले लचीलेपन के बारे में ईज़माय ट्रिप के सह-संस्थापक रिकांत पिट्टी ने कहा, “ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइजी मॉडल ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के एक सरल विचार के साथ सामने आया है, जो आमने-सामने सहायता प्राप्त करना पसंद करते हैं और जो इंटरनेट के जानकार नहीं हैं। ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइजी के साथ, हमारा ध्यान मुलाकात वाला अनुभव प्रदान करना है जो यात्रा उद्योग में अपनी तरह का अनूठा अनुभव है। यह ऑफलाइन कर्मियों के समर्थन और ग्राहकों के लिए उत्पादों और सेवाओं के प्रदर्शन के माध्यम से विश्वास और ब्रांड निर्माण के साथ ब्रांड की मदद करेगा, साथ ही उन्हें बिना किसी परेशानी के बुकिंग और पुष्टि करने में भी मदद करेगा।’’

    ईज़मायट्रिप के पास 11 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं और यह लगातार आगे बढ़ रहा है। कंपनी के पास ट्रैवल एजेंटों का 61,000 से अधिक का नेटवर्क है, और 98.4% बुकिंग सफलता दर इसे एक भरोसेमंद ब्रांड बनाती है जो इसकी स्थापना के बाद से लाभदायक रही है। ईज़मायट्रिप फ्रैंचाइजी के तहत पेश किए जाने वाले उत्पादों और सेवाओं में फ्लाइट बुकिंग, समूह किराया, होटल, छुट्टियां, आईआरसीटीसी (रेल बुकिंग), कैब, बसें, क्रूज, चार्टर्स और वीजा शामिल होंगे।

    * सेवा और शर्तें लागू।

    ईज़मायट्रिप के विषय में
    ईज़मायट्रिप (एनएसई और बीएसई में सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी) भारत में ओटीए उद्योग के क्रिसिल रिपोर्ट-एसेसमेंट (फरवरी 2021) के आधार पर एयर टिकट बुकिंग्स के लिहाज से भारत का दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन ट्रैवेल प्लेटफॉर्म है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 20-22 के दौरान लाभ में 78% सीएजीआर की विकास दर के साथ, यह सबसे तेजी से बढ़ रही इंटरनेट कंपनियों में से एक है। ईज़मायट्रिप अपनी शुरूआत से ही तैयार और लाभकारी है और ‘एंड टू एंड’ ट्रैवेल सॉल्यूशंस की पेशकश करती है, जैसे एयर टिकट, होटल और हॉलीडे पैकेज, रेल और बस टिकट तथा सहायक वैल्यू एडेड सेवाएं। ईज़मायट्रिप अपने यूजर्स के लिये बुकिंग्स के दौरान शून्य सुविधा शुल्क के विकल्प की पेशकश करती है। ईज़मायट्रिप अपने यूजर्स को 400 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू एयरलाइंस, 2 मिलियन से ज्यादा होटलों और भारत के प्रमुख शहरों में ट्रेन/बस टिकट तथा टैक्सी रेंटल्स तक पहुँच देती है। 2008 में संस्थापित ईज़मायट्रिप के ऑफिस भारत के विभिन्न शहरों, जैसे नोएडा, बेंगलुरु और मुंबई में हैं। सहायक कंपनियों के रूप में इसके अंतर्राष्ट्रीय ऑफिस फिलीपीन्स, सिंगापुर, थाइलैण्ड , यूएई, यूके, यूएसए, न्यूजीलैण्ड और लंदन में हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.