Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फ्री पत्रकारिता के नाम पर पश्चिमी देश हमें बरगलाते हैं : ज्ञानेंद्र बर्तरिया

    फ्री पत्रकारिता के नाम पर पश्चिमी देश हमें बरगलाते हैं : ज्ञानेंद्र बर्तरिया

    Ajay vermaBy Ajay verma22/05/2023No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। विश्व संवाद केंद्र फरीदाबाद पश्चिम द्वारा आयोजित देवऋषि नारद जयंती कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संपादक एवं प्रसार भारती के वरिष्ठ सलाहकार ज्ञानेंद्र बर्तरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम पत्रकारों को पश्चिमी देशों की चाल को समझना होगा। पश्चिमी देशों के पत्रकारों को पता है कि उन्हें राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए क्या दिखाना है और क्या नहीं दिखाना है, मगर हमें वो फ्री प्रेस का पाठ पढ़ाकर कुछ भी दिखाने के लिए उकसाते हैं।श्री बर्तरिया ने  देवऋषि नारद जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता उपरोक्त विचार व्यक्त किए।

    एनआईटी फरीदाबाद नीलम बाटा मार्ग स्थित वैश्य भवन में विश्व संवाद केंद्र फरीदाबाद पश्चिम द्वारा आयोजित देवऋषि नारद जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सी. दास ग्रुप एवं रेडियो महारानी के निदेशक विपिन भाटिया ने कहा कि सोशल मीडिया के आने के बाद से पत्रकारों पर राष्ट्र व समाज के प्रति जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ की जो बाढ़ आई हुई है उसकी सच्चाई उजागर करना भी बहुत जरुरी है और पत्रकार उसे बखूबी उजागर कर भी रहे हैं।
    समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रांत प्रमुख श्रीमान गंगा शंकर मिश्र जी ने बताया कि पत्रकारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे जो खबर लिख या दिखा रहें हैं वो राष्ट्र के लिए कितनी उपयोगी है कहने का भाव यह है कि पत्रकार अपनी खबरों में राष्ट्रहित की बात करें। उन्होंने पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण का संस्मरण सुनाते हुए बताया कि परीक्षण के बाद देश के वैज्ञानिकों, सेना और स्थानीय ग्रामीणों को सभी ने बधाई दी कि किसी ने भी इस खबर को लीक होने नहीं दिया, मगर दिल्ली में मौजूद बहुत से पत्रकारों को भी इसकी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उसे नहीं छापा। यदि यह खबर लीक हो जाती तो अमेरिका भारत को परमाणु परीक्षण करने नहीं देता। फरीदाबाद विभाग प्रचार प्रमुख माधव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देव ऋषि नारद पत्रकारों के आदर्श हैं। उनके गुणों की जितनी उपमा दी जाए वह कम है।  कार्यक्रम के समापन संबोधन में फरीदाबाद पश्चिम के संघचालक संजय अरोड़ा जी ने आपातकाल के दौरान अपने संस्मरण सुनाते हुए बताया की सत्ता द्वारा पत्रकारिता पर अंकुश लगाने के कुप्रयास को संघ ने समाज के सहयोग से विफल किया।
    देवऋषि नारद जयंती कार्यक्रम में  उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं एवं भगनियों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फरीदाबाद पश्चिम महानगर के माननीय संघचालक श्रीमान संजय अरोड़ा जी, प्रचार प्रमुख विश्वनाथ, सह प्रचार प्रमुख राजीव एवं शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.