Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में बैडमिंटन व टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी बांटी

    मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में बैडमिंटन व टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी बांटी

    Ajay vermaBy Ajay verma04/07/2023No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में मानव रचना इंटर फैकल्टी एंड स्टाफ बैडमिंटन व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के 11वें संस्करण का समापन हुआ। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने किया। इस दौरान एमआरआईएस-14 की कार्यकारी निदेशक श्रीमती दीपिका भल्ला, डीजी, एमआरईआई डॉ. एनसी वाधवा, निदेशक एमआरआईएसआईबी श्रीमती रशिमा, प्रिंसिपल एमआरआईएसआईबी श्रीमती रितु दुबे, रजिस्ट्रार एचआर एमआरईआई ब्रिगेडियर वीके आनंद, डायरेक्टर प्रिंसिपल मानव रचना सेक्टर-14 श्रीमती ममता वाधवा,  खेल निदेशक एमआरईआई श्री सरकार तलवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत मानव रचना स्कूल सेक्टर-14 के छात्रों की गायन प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद मानव रचना के विभिन्न संस्थानों व स्कूलों से करीब 3 सौ प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर दमखम दिखाया। टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता एमआरआईआईआरएस के कुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव के साथ मानव रचना के ट्रस्टी श्री आरके बंसल, श्रीमती ममता वाधवा और श्री सरकार तलवार ने की। एकल श्रेणी में अभय और जगमीत ने बाजी मारीबैडमिंटन की ओपन श्रेणी के पुरुष एकल वर्ग में एमआरआईएस नोएडा से अभय जीते, जबकि महिला एकल वर्ग में मानव रचना चार्मवुड से जगमीत ने बाजी मारी। पुरुष युगल श्रेणी में एमआर नोएडा से अभय व सुधांशु और महिला श्रेणी में एमआरआईआईआरएस से एकता आर्य व डॉ. प्रतिमा की जोड़ी ने विरोधियों को हराया। स्पोर्ट्स श्रेणी के पुरुष एकल वर्ग में एमआर सेक्टर-14 से तनुज शर्मा और महिला एकल में एमआरआईआईआरएस से सुमन सिहाग ने बाजी मारी।

    जबकि पुरुष युगल श्रेणी में एमआर सेक्टर-14 से अभिषेक व तनुज की जोड़ी विजेता रही।  टेबल टेनिस में केशो और एकता आर्य बने विजेताइसके बाद टेबल टेनिस के मुकाबले हुए, जिसमें ओपन श्रेणी के पुरुष एकल वर्ग में एमआरआईएस नोएडा से केशो और महिला एकल वर्ग में एमआरआईआईआरएस से एकता आर्य ने बाजी मारी। पुरुष युगल श्रेणी में एमआरआईआईआरएस से श्री सरकार तलवार व देवेंद्र की जोड़ी ने विजेता का खिताब जीता, तो वहीं महिला वर्ग में एमआरआईआईआरएस से ही एकता आर्य व प्रतिमा की जोड़ी विजेता रहीं। स्पोर्ट्स श्रेणी के पुरुष एकल मुकाबले में एमआरआईआईआरएस से ओमबीर सिंह और महिला एकल मुकाबले में शिवानी चौधरी विजेता रहीं। पुरुष युगल मुकाबले में मानव रचना सेक्टर-21 से ओमदत्त और अमित निगम की जोड़ी जीती।

    मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    जरूरतमंद परिवारों में बांटे राशन, कंबल,प्रेशर कुकर,मिठाइयां और प्रोत्साहन राशि

    03/11/2026

    समाज को जोड़ने का दीपक जलाया, ह्यूमन लीगल ऐड का भव्य दीपावली मिलन!

    03/11/2026

    फरीदाबाद में आधुनिक ब्रेन ट्रीटमेंट की नई सुविधा शुरू!

    29/10/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.