Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » तिगांव क्षेत्र में बने इंटरनेशनल स्टेडियम व टाउन पार्क – राजेश नागर

    तिगांव क्षेत्र में बने इंटरनेशनल स्टेडियम व टाउन पार्क – राजेश नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma31/08/2023No Comments3 Mins Read
    फोटो- चंडीगढ़ विधानसभा में अपने क्षेत्र की मांगों को रखते विधायक राजेश नागर।

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने  विधानसभा पटल पर अपने क्षेत्र की प्रमुख मांगों को रखा। उन्होंने कहा कि नए बस रहे ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में एक इंटरनेशनल स्टेडियम और एक बड़े टाउन पार्क की आवश्यकता है। जिसे जल्द बनवाया जाए। उन्होंने बाढ़ में हुए नुकसान का मुआवजा लोगों को जल्द दिए जाने की मांग रखी।

    विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में हाइराइज बिल्डिंगों में लाखों लोग रहते हैं। जिन्हें आए दिन रजिस्ट्रार संबंधी काम पड़ते हैं लेकिन फुलटाइम रजिस्ट्रार न होने से लोगों को अनेक प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए एक परमानेंट रजिस्ट्रार हमें दिया जाए। नागर ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या कच्ची कॉलोनियों की रही है जिसमें पल्ला, सेहतपुर, बसंतपुर, अगवानपुर की कॉलोनियों की भी बड़ी संख्या है लेकिन यहां कोई बड़ा पार्क नहीं है। यहां पर जल्द से जल्द एक बड़ा पार्क बनाया जाए। इसके साथ ही यहां एक बड़े सरकारी अस्पताल की भी आवश्यकता है। इसलिए हमारी मांग है कि यहां 100 बैड का अस्पताल दिया जाए जिससे निवासियों की जिला नागरिक अस्पतालों पर निर्भरता घटाई जा सके।

    विधायक नागर ने कहा कि दून भारती स्कूल रोड़, चेतन मार्किट, पल्ला से बसंतपुर, सेहतपुर से तिलपत की सडक़ें टूटी पड़ी हैं। इन्हें जल्द बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि कई कॉलोनियों में अमृत योजना के तहत सीवर की लाइनें डाली गई हैं लेकिन यह काम पूरा नहीं हुआ है। जिससे वह टूटी पड़ी हुई हैं। इनमें पानी की लाइनें भी डाली जानी थीं लेकिन पानी की लाइनें नहीं डाली गई हैं। इन गलियों को बनाने के साथ साथ पानी की लाइनों को भी डलवाया जाए। नागर ने कहा कि मेरे गांव भतौला में कन्वेंशन हॉल की घोषणा बहुत पहले हो गई थी लेकिन इसे अभी तक नहीं बनाया जा सका है। इसे भी जल्द बनाया जाए।

    विधायक राजेश नागर ने कहा कि नोएडा से हरियाणा को जोडऩे के लिए बनाए जा रहे मंझावली पुल के साथ बाकी शहर को जोडऩे के लिए एक बाईपास रोड़ का निर्माण भी किया जाए जो कि सेक्टर 8 से मिर्जापुर, नीमका, तिगांव, लहनडौला, भैंसरावली होते हुए मंझावली को जोड़े। नागर ने कहा कि नगर निगम में शामिल किए गांवों में रहने वाले लोग आबादी बढऩे पर दशकों से अपने खेतों में मकान बनाकर रहने लगे थे। इनमें अनेक परिवार तो 70 साल से भी अधिक समय से रह रहे हें लेकिन अब नगर निगम इनसे डेवलपमेंट चार्ज वसूल रहा है। इस डेवलपमेंट चार्ज को माफ किया जाए और उनके मकानों को पुराने रिहायशी क्षेत्र में ही माना जाए।

    विधायक राजेश नागर ने कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्र खेड़ी गांव आसपास के लोगों के लिए एक 200 बैड का अस्पताल बनवाया जाए। वहीं ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के लिए एक अलग एसडीएम ऑफिस बनाया जाए। नागर ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण अनेक लोगों का नुकसान हुआ है जिसकी जल्द मुआवजा दिलवाया जाए। इसके साथ अन्य मांगों को भी उन्होंने विधानसभा पटल पर डायरी करवाया। नागर ने बताया कि उनका काम जनता की आवाज को उठाना है जिसे वह हर संभव प्रयास कर उठा रहे हैं।

    google news faridabad International stadium and town park Latest News MLA Rajesh Nagar Rajesh Nagar Tigaon Tigaon area Tigaon Mla TODAY EXPRESS NEWS इंटरनेशनल स्टेडियम व टाउन पार्क तिगांव क्षेत्र तिगांव विधायक राजेश नागर राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.