Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » ‘इक्सिगो एश्‍योर्ड’ भारतीय ओटीए बाजार में घरेलू एवं अंतर्राष्‍ट्रीय, दोनों फ्लाइट बुकिंग्‍स के लिये सबसे प्रतिस्‍पर्द्धी फ्री कैंसेलेशन प्रोडक्‍ट की पेशकश करता है

‘इक्सिगो एश्‍योर्ड’ भारतीय ओटीए बाजार में घरेलू एवं अंतर्राष्‍ट्रीय, दोनों फ्लाइट बुकिंग्‍स के लिये सबसे प्रतिस्‍पर्द्धी फ्री कैंसेलेशन प्रोडक्‍ट की पेशकश करता है

vishal rajputBy vishal rajput29/09/2023No Comments4 Mins Read

Today Express News | Ajay Varma | नई दिल्‍ली, 29 सितंबर 2023: अग्रणी ट्रैवेल प्‍लेटफॉर्म इक्सिगो ने फ्री कैंसेलेशन के लिये अपना फीचर ‘इक्सिगो एश्‍योर्ड’ पेश किया है, जिसकी काफी मांग थी और यह इंटरनेशनल फ्लाइट की चुनिंदा बुकिंग्‍स के लिये है। ‘इक्सिगो अश्‍योर्ड’ के किरायों में यात्रियों द्वारा किसी भी कारण से होने वाले कैंसेलेशंस पर बिना कोई सवाल पूछे पूरे रिफंड की गारंटी मिलती है। इससे पहले इक्सिगो एश्‍योर्ड 399 रूपये की शुरूआती कीमत पर घरेलू फ्लाइट बुकिंग्‍स के लिये उपलब्‍ध था। अब चुनिंदा इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिये इक्सिगो एश्‍योर्ड की पेशकश के साथ, यूजर्स प्रति यात्री 599 रूपये की शुरूआती कीमत पर अंतर्राष्‍ट्रीय यात्रा की अपनी योजनाओं के लिये उसी स्‍तर की सुरक्षा का आनंद ले सकते हैं। यह फीचर ग्राहक संतोष के लिये इक्सिगो की प्रतिबद्धता पर बना है। यह फ्लाइट बुकिंग्‍स पर बिना कोई सवाल पूछे पूरे रिफंड का आश्‍वासन देता है, जिससे यात्रियों के लिये लचीलापन और भरोसा और भी बढ़ जाता है।

भारत से होने वाला आउटबाउंड ट्रैवेल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। एशिया में 2022 में भारत आउटबाउंड यात्रियों के लिये सबसे बड़े सोर्स मार्केट के रूप में उभरा था और इसने आउटबाउंड ट्रेवल में सालाना 190% की बढ़त दर्ज की थी (आईपीके इंटरनेशनल की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक)। अंतर्राष्‍ट्रीय यात्रा के लिये भारतीयों की बढ़ती इच्‍छा के साथ, ‘इक्सिगो एश्‍योर्ड’ जैसे फ्री कैंसेलेशन प्रोडक्‍ट्स यात्रियों को आत्‍मविश्‍वास के साथ दुनिया घूमने के लिये सशक्‍त करेंगे।

इक्सिगो के सह-संस्‍थापकों रजनीश कुमार और आलोक वाजपेयी ने कहा, “आज के यात्रियों के सामने खड़ीं अनिश्चितताओं को देखते हुए इक्सिगो एश्‍योर्ड उनकी चिंताओं को दूर करने और उनकी जरूरत का लचीलापन देने के लिये डिजाइन‍ किया गया है। हम अपने यूजर्स को यात्रा के सर्वश्रेष्‍ठ अनुभव देने के लिये समर्पित हैं और इक्सिगो एश्‍योर्ड अब अंतर्राष्‍ट्रीय तथा घरेलू, दोनों उड़ानों के लिये उपलब्‍ध है। इस प्रकार हमने यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक उल्‍लेखनीय कदम बढ़ाया है कि यूजर्स मानसिक शांति के साथ अपने सपनों की यात्रा की बुकिंग कर सकें। यह पहल ग्राहक संतोष के लिये हमारी अटूट प्रतिबद्धता दिखाती है और ग्राहक पर केन्द्रित एक ट्रैवेल प्‍लेटफॉर्म के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करती है।”

इक्सिगो एश्‍योर्ड को चुनने वाले यूजर्स अपने प्रस्‍थान के तय समय से 24 घंटे पहले तक चुनिंदा इंटरनेशनल फ्लाइट की बुकिंग कैंसल होने पर पूरा रिफंड पाने के योग्‍य होंगे। इक्सिगो एश्‍योर्ड बिना किसी परेशानी के रिफंड देता है, जिसमें दस्‍तावेजों की जरूरत नहीं होती है। कैंसेलेशन होने पर इक्सिगो तुरंत रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर देता है (यह बैंक और भुगतान के तरीके पर निर्भर करता है, कुछ मामलों में पैसा वापस मिलने में 7 दिन तक का समय लग सकता है)। इक्सिगो एश्‍योर्ड के साथ यात्री अब आत्‍मविश्‍वास से भरकर भविष्‍य की यात्रा योजनाएं बना सकते हैं, क्‍योंकि उन्‍हें पता है कि यात्रा योजनाओं में अनिश्चितता होने पर उन्‍हें कैंसल करने का लचीलापन मिलेगा।

इक्सिगो के विषय में

आलोक वाजपेयी और रजनीश कुमार द्वारा 2007 में लॉन्‍च की गई इक्सिगो (ली ट्रैवेन्‍यूज टेक्‍नोलॉजी लिमिटेड) एक टेक्‍नोलॉजी कंपनी है, जो भारतीय यात्रियों को रेल, एयर, बस और होटल्‍स में अपनी यात्राओं की योजना, बुकिंग और प्रबंधन के लिये सशक्‍त करने पर केन्द्रित है। इक्सिगो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डाटा साइंस के नवाचारों का इस्‍तेमाल कर यात्रा के लिये समझदारी से भरे फैसले लेने में यात्रियों की मदद करती है। इक्सिगो, कंफर्मटिकट और अभिबस ऐप्‍स के द्वारा यात्री ट्रेन टिकट, फ्लाइट टिकट, बस टिकट, होटल्‍स और कैब्‍स बुक कर सकते हैं और उन्‍हें इन-हाउस स्‍वामित्‍व वालीं एल्‍गोरिदम्‍स तथा क्राउड-सोर्स्‍ड सूचना से विकसित ट्रेवल यूटिलिटी टूल्‍स तथा सेवाएं मिलती हैं। data.ai के अनुसार 2022 में इक्सिगो दुनिया में सबसे ज्‍यादा डाउनलोड किए गए 10 ट्रैवेल ऐप्‍स में से एक था।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

किआ कनेक्ट के 1 लाख रिन्यूअल पूरे, ग्राहकों का भरोसा मजबूत

09/04/2026

किफायती हेल्थकेयर की दिशा में पहल, येलो फर्टिलिटी ने दिल्ली में शुरू किया आईवीएफ सेंटर

07/04/2026

इकोफाई ने भारत के रिटेल ग्रीन फाइनेंस मार्केट को तेजी देने के लिए दुनिया के बड़े इन्वेस्टर्स से ग्रोथ इक्विटी में 380 करोड़ रुपए जुटाए

18/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.