Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ऑडी इंडिया ने 2023 में 89 फीसदी वृद्धि दर्ज की, रिटेल में 7931 कारों की बिक्री हुई

    ऑडी इंडिया ने 2023 में 89 फीसदी वृद्धि दर्ज की, रिटेल में 7931 कारों की बिक्री हुई

    Ajay vermaBy Ajay verma06/01/2024Updated:06/01/2024No Comments5 Mins Read
    Static photo Colour: Pulse orange

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। मुंबई : जर्मनी के लक्ज़री कार निर्माता ऑडी ने जनवरी से दिसंबर 2023 की अवधि में 7931 कारों की बिक्री के साथ 89 फीसदी की दर से मजबूत वृद्धि की है। कंपनी ने तीन नए प्रोडक्‍ट – ऑडी क्यू 3 स्पोर्टबैक, ऑडी क्यू-8 ई-ट्रॉन और ऑडी क्यू8 स्‍पोर्ट्स बैक ई-ट्रॉन को लॉन्‍च कर सकारात्मक विकास दर्ज किया। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों, ऑडी ए4, ऑडी ए 6, आडी क्यू 5 की मांग लगातार बरकरार है। कंपनी की टॉप कारों में ऑडी क्यू7, ऑडी क्यू8, ऑडी ए8 एल, ऑडी एस-5 स्‍पोर्टबैक, ऑडी आरएस-5 स्‍पोर्टबैक, ऑडी-आरएस क्यू 8, ऑडी ई-ट्रॉन जीटी शामिल हैं और ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी की जबर्दस्त मांग बनी हुई है।

    ऑडी इंडिया के हेड श्री बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “2023 हमारे लिए एक और सफल वर्ष बन गया है। हमारे विविध और लोगों को पसंदीदा कारों की जबर्दस्त मांग बनी हुई है। हम लगातार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमने इंडस्ट्री में कई पहलें की है। हम लोगों को बेमिसाल लक्ज़री अनुभव मुहैया करा रहे हैं। रिटेल के क्षेत्र में हमारा दायरा बढ़ रहा है। 2023 के अंत तक ऑडी के देश भर में कुल मिलाकर 64 टच पॉइंट्स हैं, जिसमें शोरूम और वर्कशॉप शामिल हैं। देश भर में ऑडी अप्रूव्ड प्लस :शोरूम की संख्या 25 हो गई है। हमें पूरा विश्वास है कि हम 2024 में भी यह रफ्तार बनाए रखेंगे।’’

    ऑडी इंडिया ने अपने नए प्रॉडक्ट के लॉन्‍च के दम पर अपनी मजबूत परफॉर्मेंस बरकरार रखी है। ऑडी के पास 17 कारों का जबर्दस्त पोर्टफोलियो है। इसके अलावा कंपनी अपने उपभोक्ताओं को उद्योग की सबसे बेहतरीन उत्‍पाद पेश कर रही है।

    श्री ढिल्लन ने आगे कहा, “ऑडी के हर चार उपभोक्ताओं में से एक उपभोक्ता ऐसा है, जिसने ऑडी कार दोबारा खरीदी है। इससे पता चलता है कि हम सही राह पर हैं। हम उपभोक्ताओं के लिए इंडस्ट्री के बेस्ट ऑफर्स देते रहेंगे और यकीकन हम भारत में सबसे बेहतरीन प्रॉडक्ट्स लॉन्च करते रहेंगे।’’

    कंपनी के प्रि-ओन्‍ड कार बिजनेस, ऑडी अप्रूव्ड : प्लस ने 2023 में 62 फीसदी का विकास दर्ज किया। देश की सभी प्रमुख जगहों पर 25 ऑडी अप्रूव्ड: प्लस शोरूम का संचालन हो रहा है। ब्रैंड ऑडी की इस्तेमाल की गई कारों के बिजनेस को और बढ़ाएगा और इस साल कई दूसरी प्रि-ओन्‍ड कार फैसिलिटीज को खोलेगा।

    2023 में, ऑडी इंडिया ने उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर कई प्रोग्राम लॉन्च किए और उन्हें कई ऑफर दिए। इसमें से एक ऑफर माई ऑडी कनेक्ट ऐप पर “चार्ज माई ऑडी” था। यह वन स्टॉप सोल्यूशन है, जो एक ही ऐप पर ऑडी ई-ट्रॉन के उपभोक्ताओं को कई इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पार्टनर्स के चार्जिंग पाइंट्स तक पहुंच की अनुमति देता है। “चार्ज माई ऑडी” इंडस्ट्री की पहली ऐसी पहल है, जिसने उपभोक्ताओं की सुविधा को बढ़ाया है। यह ऐप न्यूमोसिटी टेक्‍नोलॉजीज के ई-एमएसपी रोमिंग प्लेटफॉर्म से लैस है। फिलहाल इसमें पांच चार्जिंग पार्टनर्स, आर्गो ईवी स्मार्ट, चार्ज जोन, रिलक्स इलेक्ट्रिक, लॉयन चार्ज और जियोन चार्जिंग शामिल है। ऑडी ई-ट्रॉन के उपभोक्ता मार्च 2024 तक इस नेटवर्क पर (जियोन चार्जिंग को छोड़कर) फ्री चार्जिंग का लाभ उठा सकते हैं। इस समय ‘चार्ज माई ऑडी’ पर ऑडी ई-ट्रॉन के मालिकों के लिए 1000 से ज्यादा चार्ज पाइंट्स उपलब्ध हैं। आने वाले महीनों में कई चार्जिंग पॉइंट्स और जोड़े जाएंगे।

    स्थिरता पर ऑडी का पूरा फोकस होने की तर्ज पर ऑडी इंडिया ने हाल ही में भारत का पहला अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग स्टेशन मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में खोला है। चार्ज जोन के साथ साझेदारी में इस चार्जिंग स्टेशन की परिकल्पना की गई और इसे विकसित किया गया। यह चार्जिंग स्टेशन कुल 450 किलोवॉट की प्रभावशाली क्षमता का दावा करता है। यह इलेक्ट्रिक वीइकल को 360 किलोवॉट पावर मुहैया कराता है। बेहतरीन चार्जिंग परफॉर्मेंस और प्रभाव क्षमता के प्रदर्शन के लिए इस चार्जिंग स्टेशन को 500 एएमपीएस की लिक्विड कूल्ड गन से लैस किया गया है। यह ग्रीन एनर्जी से संचालित है। इस अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन में सोलर रूफ भी है, जो चार्जिंग स्टेशन से जुड़ी बिजली की अन्य जरूरतों, जैसे लाइटिंग के लिए पूरा सपोर्ट देता है। ऑडी क्यू 8 55 ई-ट्रॉन 114 किलोवॉट की बैटरी के साथ मिलती है। यह मात्र 26 मिनट में कार को 20 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकती है।

    उपभोक्ताओं को पहली बार दिए जा रहे ऑफर्स की लिस्ट में ऑडी ने हाल ही में भारत के कस्टमर्स के लिए अपनी तरह का अनोखा रिवॉर्ड प्रोग्राम-ऑडी क्लब रिवॉडर्स लॉन्च किया है। ऑडी क्लब रिवॉर्ड्स में उपभोक्तों को खास जगह तक पहुंच मुहैया कराई जाती है, सेग्मेंट में पहली बार उन्हें विशेषाधिकार दिए जाते हैं। उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के अनुकूल अनोखा और खास अनुभव मिलता है। यह ऑफर ऑडी के सभी मौजूदा मालिकों के लिए खुला है (जिसमें ऑडी अप्रूव्ड प्लस के ओनर्स और ऑडी इंडिया के भविष्य में बनने वाले उपभोक्ता भी शामिल हैं।) इस समय इस रिवार्ड प्रोग्राम में 64 हजार से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं। उपभोक्ताओं के लिए “माई ऑडी कनेक्ट ऐप” का नया ऐपल वॉच वर्जन भी लॉन्च किया गया है। माई ऑडी कनेक्ट अकाउंट बनाने के बाद यह फीचर आईफोन पर स्वतंत्र रूप से काम करता है (ऐपल वॉच सेलुलर में एक्टिव डेटा कनेक्शन की जरूरत पड़ती है।) यह फीचर उपभोक्ताओं को अपनी ऑडी की लास्ट रिकॉर्डेड लोकेशन देखने की इजाजत देता है। ऐपल वॉच के जरिए आप उस लोकेशन पर पहुंच सकते हैं। यह वाहन से जुड़े सभी आंकड़ों जैसे ड्राइविंग रेंज, बैटरी लेवल और चार्ज स्टेटस के बारे में सूचना प्रदान करती है।

    2023 7931 cars sold in retail Audi India records 89 percent growth ऑडी इंडिया रिटेल में 7931 कारों की बिक्री हुई
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.