Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ईज़मायट्रिप ने लॉन्च की ‘ट्रैवल उत्सव सेल’, फ्लाइट्स, होटलों और अन्य सेवाओं पर बेमिसाल बचत

    ईज़मायट्रिप ने लॉन्च की ‘ट्रैवल उत्सव सेल’, फ्लाइट्स, होटलों और अन्य सेवाओं पर बेमिसाल बचत

    vishal rajputBy vishal rajput16/10/2024No Comments4 Mins Read

    यह शानदार सेल चुनिंदा बैंक पार्टनर्स के लिए अतिरिक्त छूट लेकर आई है। इस सेल में ग्राहक फ्लाइट्स पर 34% तक और होटलों पर 65% तक की बचत कर सकते हैं।

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | नई दिल्ली, 16 अक्टूबर, 2024: भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स में से एक, EaseMyTrip.com ने त्योहारों के सीजन के लिए अपनी खास ‘ट्रैवल उत्सव सेल’ शुरू करने की घोषणा की है। यह लिमिटेड-टाइम सेल 15 से 22 अक्टूबर, 2024 तक EaseMyTrip की आधिकारिक वेबसाइट पर चलेगी। इस सेल में ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों, होटलों, बसों, कैब्स और हॉलीडे पैकेजेस पर बेहतरीन छूट मिलेगी।

    ट्रैवल उत्सव सेल के दौरान ग्राहक फ्लाइट्स पर 34% तक, होटलों पर 65% तक, बस बुकिंग पर 15% तक और कैब रेंटल्स पर 12% तक की सीधी छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, हॉलीडे पैकेज की शुरुआत ₹6999* से होती है। इस शानदार बचत का फायदा उठाने के लिए ग्राहक EaseMyTrip ऐप या वेबसाइट पर अपने बैंक के प्रोमोकोड का इस्तेमाल करके बुकिंग कर सकते हैं।

    इस सेल में EaseMyTrip ने प्रमुख बैंकों के साथ साझेदारी की है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त छूट का फायदा मिलेगा। इसमें आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा डेबिट कार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड, एचएसबीसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई, आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड, और एयू बैंक क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।

    ईज़मायट्रिप के को-फाउंडर श्री रिकांत पिट्टी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “त्योहारों के इस सीजन में हम अपनी ‘ट्रैवेल उत्सव सेल’ की पेशकश करके बहुत उत्साहित हैं। यह सेल यात्रियों के लिए हमारा एक तोहफा है, जिससे वे किफायती कीमतों पर नए एडवेंचर्स की शुरुआत कर सकते हैं और अपने प्रियजनों के साथ यादगार पल बना सकते हैं। हमने यात्रा की हर श्रेणी में शानदार ऑफर्स तैयार किए हैं ताकि हर यात्री त्योहारों का मजा उठाते हुए बेहतरीन डील पा सके।”

    इस सेल में सिर्फ डिस्काउंट्स ही नहीं, बल्कि ग्राहकों के लिए रोमांचक इनाम जीतने का मौका भी है। सेल के दौरान सबसे ज्यादा खर्च करने वाले व्यक्ति को Cars24 से 5 लाख रुपये तक की एक प्री-ओन्ड कार जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, कुछ अन्य बड़े खर्च करने वाले ग्राहकों को 5000 रुपये के खास Puma वाउचर्स मिलेंगे, और अन्य विजेताओं को नैशेर माइल्‍स से एक स्टाइलिश बैकपैक का तोहफा मिलेगा।

    इस खास ‘ट्रैवेल उत्सव सेल’ के लिए EaseMyTrip ने कई प्रतिष्ठित एयरलाइंस के साथ भागीदारी की है। इनमें एयर अस्‍ताना, एयर फ्रांस, केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस, एयर इंडिया एक्‍सप्रेस, एयर मॉरिशस, अकासा एयर, ब्रिटिश एयरवेज, कम्‍बोडिया अंगकोर एयर, इजिप्‍ट एयर, गल्‍फ एयर, आईटीए एयरवेज, केन्‍या एयरवेज, लुफ्थांसा, मलेशियन एयरलाइंस, कतर एयरवेज, सिंगापुर एयरलाइंस, स्‍पाइसजेट, टर्किश एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस, वियतनाम एयरलाइंस, वर्जिन एटलांटिक, विस्‍तारा और एयर इंडिया शामिल हैं।

    इस खास सेल के लिये चुने गये होटलों में जाने-माने नाम शामिल हैं, जैसे कि सायाजी, ट्रीहाउस, क्‍लार्क्‍स कलेक्‍शन, लॉर्ड्स, सुबा ग्रुप, ज़ोन बाय द पार्क, ब्‍लूम, प्राइड, स्‍प्री, वेलकम हेरिटेज, अमृतारा, विट्स, फर्न, जस्‍टा, स्‍टर्लिंग, मोउस्‍टाचे होटल्‍स, फतेह कलेक्‍शन, वेस्‍टा होटल्‍स एण्‍ड रिजॉर्ट्स, ट्री ऑफ लाइफ, नीमराना होटल्‍स, ओयो, फैब होटल्‍स, स्‍टा‍रलिट, वन अर्थ, द क्‍लार्क्‍स, ओटीएचपीएल, ली रॉइ, बाइके, रेनेस्‍ट, श्रीगो और ट्रीबो।

    इसमें भाग लेने के लिये ग्राहक यात्रा सेवाओं की बुकिंग 15 से 22 अक्‍टूबर, 2024 तक कर सकते हैं। हर ट्रांजेक्‍शन के बाद ग्राहकों को पार्टनर ब्रैंड्स के कई गिफ्ट वाउचर्स वाला एक ईमेल मिलेगा। इनमें प्‍यूमा, आर्चीज, जेप्‍टो, लैक्‍मे और नैशेर माइल्‍स शामिल हैं और वाउचर्स को रिडीम करना भी बहुत आसान है।

    नये एडवेंचर पर जाने और यादगार पलों का मजा लेने के लिये इस सेल को अपने अगले बेहतरीन सफर का जरिया बनाएं। फ्लाइट्स, होटल्‍स, आदि पर खास डिस्‍काउंट के साथ 2024 और उससे आगे के लिये यात्रा को लेकर आपकी आकांक्षाएं पूरी होकर रहेंगी।

    EaseMyTrip
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.