Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, May 27
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » रॉकस्टार डीएसपी हैदराबाद में अपने शानदार इंडिया टूर की शुरुआत करके स्टेज पर धूम मचाने के लिए तैयार!

रॉकस्टार डीएसपी हैदराबाद में अपने शानदार इंडिया टूर की शुरुआत करके स्टेज पर धूम मचाने के लिए तैयार!

moksha vermaBy moksha verma19/10/2024Updated:19/10/2024No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कम्पोजर देवी श्री प्रसाद, जिन्हें रॉकस्टार डीएसपी के नाम से जाना जाता है, 19 अक्टूबर को हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में अपने बहुप्रतीक्षित इंडिया टूर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दौरे की घोषणा के बाद से ही फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब रॉकस्टार डीएसपी अपने इवेंट के पहले शहर हैदराबाद में अपनी शानदार परफॉरमेंस देंगे। दर्शक प्रशंसित कम्पोजर से एक रोमांचक और ग्रैंड शो की उम्मीद कर सकते हैं। इससे पहले, डीएसपी ने फैंस को टूर की एक झलक दिखाते हुए अपने द्वारा प्लैन्ड स्केल और एनर्जी का प्रदर्शन किया था। रॉकस्टार डीएसपी न सिर्फ अपने हिट ट्रैक पेश करेंगे बल्कि अपने डायनामिक डांस मूव्स से भी दर्शकों को प्रभावित करते नज़र आएंगे।

हाल ही में, डीएसपी ने IIFA 2024 के स्टेज पर जलवा बिखेरा और अपने एनरजेटिक परफॉरमेंस से फैंस को रोमांचित कर दिया। मलेशिया, यूएई, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया और लंदन के साथ-साथ दुनिया भर में अपने सोल्ड-आउट शोज से दर्शकों को मनोरंजीत करने के बाद, रॉकस्टार डीएसपी अब इंडियन कॉन्सर्ट सीन में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। फैंस उनके कुछ सबसे बड़े हिट गाने सुनने की उम्मीद कर सकते हैं, जैसे ‘पुष्पा: द राइज़’ से ‘श्रीवल्ली’, ‘ऊ अंटावा’, ‘सामी सामी’ के साथ ही ‘पुष्पा: द रूल’ से ‘पुष्पा पुष्पा’ और ‘द कपल सॉन्ग’। लाइनअप में ‘सीटी मार’ और ‘ढिंका चिका’ जैसे उनके कई पॉपुलर ट्रैक भी शामिल होने की उम्मीद है।

इस टूर के अन्य शहरों की पूरी लिस्ट अभी भी सामने नहीं आयी है, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि डीएसपी मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में प्रदर्शन करेंगे। अगले शहर की घोषणा का फैंस बेसब्री से इंतजार है और इसने शहर में काफी चर्चा पैदा कर दी है। टूर के अलावा, रॉकस्टार डीएसपी आगामी प्रोजेक्ट्स की एक रोमांचक लिस्ट में अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, जिसमें अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’, पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, धनुष की ‘कुबेर’, नागा चैतन्य की ‘थंडेल’, अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’, सूर्या की ‘कंगुवा’ और राम चरण की अनटाइटल्ड फिल्म शामिल हैं।

BOLLYWOOD ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS Hyderabad Latest News Rockstar DSP
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
moksha verma
  • Website

Related Posts

29 मई को दिल्ली में सजेगी सुरों की भव्य महफ़िल *अनुपमा दास बिखेरेंगी मधुर आवाज़ का जादू

21/05/2026

वाहन चोरी करने वाले तीन गिरोह का हुआ भंडाफोड़ ,चोरी की नौ बाइक बरामद

14/05/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

11/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.