Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 24
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » द बर्गर कंपनी ने देशभर में 150 आउटलेट्स का आंकड़ा पार किया, 2027 तक 250 आउटलेट्स का लक्ष्य

द बर्गर कंपनी ने देशभर में 150 आउटलेट्स का आंकड़ा पार किया, 2027 तक 250 आउटलेट्स का लक्ष्य

vishal rajputBy vishal rajput04/08/2025No Comments3 Mins Read

● 95% फ्रैंचाइज़ी मॉडल और देसी-फर्स्ट मेन्यू से 35% बिक्री बढ़ी और 44% ग्राहक रिपीट आए

● 2027 तक 250 आउटलेट्स के लक्ष्य के साथ ब्रांड छोटे शहरों में इनोवेशन के साथ कर रहा विस्तार

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । नई दिल्ली, 04 अगस्त 2025 – भारत की अग्रणी स्वदेशी बर्गर और क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) ब्रांड ‘द बर्गर कंपनी’ को आज भारत की सबसे तेजी से बढ़ती बर्गर चेन भी कहा जाता है। द बर्गर कंपनी ने देशभर में 150 आउटलेट्स का आंकड़ा पार करने की घोषणा की है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि ब्रांड की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है – “देसी बर्गर्स फॉर देसी सोल्स”, जिसमें भारतीय स्वादों को वैश्विक क्यूएसआर मानकों के साथ जोड़ा गया है। 2018 में गुरुग्राम में अपने पहले आउटलेट से शुरू होकर, यह ब्रांड टियर-1 मेट्रो से लेकर टियर-4 शहरों जैसे कोलार, गुवाहाटी, जौनपुर और जगदलपुर तक पहुंच चुका है और छोटे शहरों में “बर्गर एम्पायर” खड़ा कर चुका है।

गुरुग्राम स्थित इस बर्गर चेन की यात्रा स्ट्रैटेजिक एक्सीलेंस का उदाहरण है, जिसमें देसी-फर्स्ट मेन्यू (जैसे तंदूरी पनीर बर्गर), मजबूत 95% फ्रैंचाइजी मॉडल और ऑपरेशनल एफिशियंसी शामिल है, जो गुणवत्तापूर्ण अनुभव सुनिश्चित करती है। ब्रांड ने वर्ष-दर-वर्ष 35% बिक्री वृद्धि हासिल की, प्रति आउटलेट औसतन 80-100 ग्राहकों की डेली फुटफॉल और 44% रिपीट ग्राहक दर दर्ज की है। उत्तर भारत में 80+, पश्चिम में 30+, दक्षिण में 25 और पूर्व में 15 आउटलेट्स के साथ ब्रांड तेजी से विस्तार कर रहा है। हाल ही में गुवाहाटी और जगदलपुर में शुरू किए गए आउटलेट्स ने 60 दिनों से भी कम समय में लाभप्रदता हासिल कर ली।

द बर्गर कंपनी की संस्थापक और सीईओ नीलम सिंह ने कहा, “हम 150 आउटलेट्स पूरे करने का जश्न मना रहे हैं, जो भारतीय क्यूएसआर अनुभव को स्थानीय स्वादों के साथ नया आयाम देने के हमारे विजन का प्रमाण है। यह उपलब्धि हमारे ग्राहकों के विश्वास और फ्रैंचाइजी पार्टनर्स की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य 2027 तक 250 आउटलेट्स तक पहुंचना है, खासकर टियर-3 और टियर-4 बाजारों में इनोवेटिव और किफायती डाइनिंग अनुभव को और आगे बढ़ाना है।”

युवा-केंद्रित ब्रांडिंग, ओम्नीचैनल उपस्थिति और फूड एग्रीगेटर साझेदारियों (जोमेटो और स्विगी पर 4.1+ रेटिंग) ने ब्रांड की सफलता को रफ्तार दी है। आगे चलकर, द बर्गर कंपनी नई प्रोडक्ट लाइन्स लॉन्च करने और भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की योजना बना रही है।

द बर्गर कंपनी के बारे में

द बर्गर कंपनी (टीबीसी) भारत के क्यूएसआर परिदृश्य में एक रणनीतिक बदलाव का प्रतिनिधित्व करती है, जो टियर-3 और टियर-4 बाजारों को किफायती मूल्य प्रस्ताव के साथ लक्षित करती है। 2018 में स्थापित टीबीसी ने “क्यूएसआर प्राइसिंग पर कैज़ुअल डाइनिंग” मॉडल की शुरुआत की और प्रीमियम अनुभव को किफायती दरों पर उपलब्ध कराकर बाजार हिस्सेदारी हासिल की। ब्रांड की कोर फिलोसॉफी उभरते शहरों में मेट्रो-स्तरीय डाइनिंग मानक लाना है, जहां पारंपरिक क्यूएसआर विकल्प सीमित हैं और महंगे फैमिली डाइनिंग रेस्टोरेंट्स एक बड़ी प्राइसिंग गैप बनाते हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

किआ कनेक्ट के 1 लाख रिन्यूअल पूरे, ग्राहकों का भरोसा मजबूत

09/04/2026

किफायती हेल्थकेयर की दिशा में पहल, येलो फर्टिलिटी ने दिल्ली में शुरू किया आईवीएफ सेंटर

07/04/2026

इकोफाई ने भारत के रिटेल ग्रीन फाइनेंस मार्केट को तेजी देने के लिए दुनिया के बड़े इन्वेस्टर्स से ग्रोथ इक्विटी में 380 करोड़ रुपए जुटाए

18/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.