Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 24
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और गंदी राजनीति का हिस्सा : कृष्ण लाल मिड्डा

भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और गंदी राजनीति का हिस्सा : कृष्ण लाल मिड्डा

Ajay vermaBy Ajay verma12/08/2025No Comments3 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 12 अगस्त। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं विभाजन विभीषिका कार्यक्रम आयोजन समिति प्रदेश संयोजक कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि 1947 का विभाजन भारत के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी है। भारत का विभाजन कांग्रेस की एक साजिश और गंदी राजनीति का हिस्सा है। श्री मिड्डा मंगलवार को फरीदाबाद स्थित भाजपा कार्यालय “अटल कमल” में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने देश के विभाजन का जिम्मेदार कांग्रेस को बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए देश का विभाजन करवाया।

डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने हमें अपने पूर्वजों को याद करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि एवं केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार मनोहर लाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में सभी जिलों से कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और यह कार्यक्रम भव्य होने वाला है। इस कार्यक्रम में विभाजन के समय पाकिस्तान से आए परिवारों के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

श्री मिड्डा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में लाल किला की प्राचीर से घोषणा की थी कि हर साल 14 अगस्त विभाजन विभीषिका को स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद पीएम मोदी ने विभाजन के शहीदों को याद करने का काम किया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि देश के विभाजन में 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई और करोड़ों लोग बेघर हुए, लेकिन कांग्रेस ने इसे भुलाने का काम किया। किसी किताब में भी विभाजन की त्रासदी का जिक्र तक नहीं है। विपक्ष की पूर्व की सरकारों ने इतनी बड़ी त्रासदी को कभी याद करने तक का काम नहीं किया।

विधानसभा उप सभापति श्री मिड्डा ने कहा कि देश आजादी का जश्न मना रहा था और दूसरी तरफ कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का बंटवारा कर दिया। विभाजन के समय लोगों ने अपने परिजनों को खोया, अपने सामने अपनों का कत्ल होते हुए देखा, अपनी बहन – बेटियों की आबरू बचाने के लिए अपने ही हाथों से उन्हें जहर देने का काम किया। कांग्रेस की गलती का हर्जाना देश आज तक भुगत रहा है।

प्रेस वार्ता में खेल मंत्री,हरियाणा गौरव गौतम, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, विभाजन विभीषिका प्रदेश आयोजन समिति के सचिव जगदीश चौपड़ा, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य संदीप जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फ़रीदाबाद महानगर के ज़िला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, विधायक बल्लबगढ़ एवं पूर्व मंत्री,हरियाणा मूलचन्द शर्मा, विधायक धनेश अद्लक्खा, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर, जिला महामंत्री प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, अनुराग गर्ग, जिला मिडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान उपस्थित रहे |

BJP faridabad faridabad news Latest News Partition of India Partition of India was a part of Congress' conspiracy and dirty politics Krishan Lal Midda TODAY EXPRESS NEWS भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और गंदी राजनीति का हिस्सा : कृष्ण लाल मिड्डा
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026

मस्ती के साथ जिम्मेदारी भी निभाएं बच्चे, छुट्टियों में करें पौधारोपण और स्वच्छता अभियान : उमेश भाटी

22/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.