Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मॉन्डेलीज़ इंडिया और सेंट जूड्स की साझेदारी से कैंसर पीड़ित बच्चों को मिला नया सहारा

    मॉन्डेलीज़ इंडिया और सेंट जूड्स की साझेदारी से कैंसर पीड़ित बच्चों को मिला नया सहारा

    vishal rajputBy vishal rajput16/09/2025Updated:16/09/2025No Comments3 Mins Read
    • सेंट जूड्स की सबसे बड़ी सुविधा के रूप में तैयार की गई 12 मंज़िला इमारत की 234 यूनिट्स हर साल 700 से अधिक परिवारों को ठहरने की सुविधा प्रदान करेगी। अनुमान है कि अगले 20 वर्षों में लगभग 34,000 परिवार इससे लाभान्वित होंगे।
    • सेंट जूड सेंटर न केवल सुरक्षित घर उपलब्ध कराता है, बल्कि परिवारों को पौष्टिक भोजन, काउंसलिंग, बच्चों की पढ़ाई और अस्पताल तक आने-जाने की सुविधा भी देता है। इन सभी सुविधाओं की वजह से बच्चे बिना किसी रुकावट के अपना इलाज पूरा कर पाते हैं और उनके स्वस्थ होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। 16 सितंबर 2025: मॉन्डेलीज़ इंडिया ने सेंट जूड इंडिया चाइल्डकेयर सेंटर के साथ साझेदारी करते हुए नवी मुंबई स्थित एडवांस्ड सेंटर फॉर ट्रीटमेंट, रिसर्च एंड एजुकेशन इन कैंसर, टाटा मेमोरियल सेंटर में दो नए रेज़िडेंशियल यूनिट्स का उद्घाटन किया है। ये यूनिट्स एक साथ 24 परिवारों को सुरक्षित और निःशुल्क आवास के साथ सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। यहां ठहरने वाले परिवारों को केवल रहने की जगह ही नहीं, बल्कि बच्चों के इलाज के दौरान पोषण, काउंसलिंग, शिक्षा और अस्पताल तक आने-जाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

    हर साल देशभर से हज़ारों परिवार अपने बच्चों का कैंसर इलाज कराने के लिए मुंबई आते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित परिवारों के लिए लंबे समय तक सुरक्षित और सस्ती आवास सुविधा पाना बेहद मुश्किल होता है। इस कारण कई बार परिवार इलाज बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, जबकि समय पर और पूरा इलाज मिलने पर बच्चों का कैंसर अधिकतर मामलों में ठीक किया जा सकता है। असुरक्षित और अस्वच्छ माहौल बच्चों को गंभीर संक्रमण के खतरे में भी डाल देता है।

    इस अवसर पर मॉन्डेलीज़ इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट (सीजीए इंडिया और एएमईए सीजीए लीड) ओफीरा भाटिया ने कहा, “हमारा मानना है कि किसी बच्चे का इलाज सिर्फ इसलिए बीच में नहीं रुकना चाहिए क्योंकि उसके परिवार के पास सुरक्षित घर की सुविधा नहीं है। ये सेंटर सिर्फ इमारतें नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए जीवनरेखा हैं, जो अपने बच्चों के लिए सब कुछ छोड़कर यहां आए हैं। सेंट जूड इंडिया चाइल्डकेयर सेंटर के साथ साझेदारी के माध्यम से हम उन्हें आश्रय, पोषण और भावनात्मक सहारा देकर यह ताक़त दे रहे हैं कि वे अपने बच्चों की इस कठिन लड़ाई को अंत तक जारी रख सकें।”

    ये दोनों यूनिट्स सेंट जूड की अब तक की सबसे बड़ी सुविधा का हिस्सा हैं—12 मंज़िला, 234 यूनिट्स वाला कॉम्प्लेक्स, जो पूरी तरह चालू होने पर हर साल 700 से अधिक परिवारों को सहारा देगा और अगले 20 वर्षों में लगभग 34,000 परिवारों को सुरक्षित ठहरने का स्थान उपलब्ध कराएगा। मॉन्डेलीज़ इंडिया द्वारा समर्थित हर यूनिट में एक साथ 12 परिवार रह सकते हैं, यानी सालभर में 60 से अधिक परिवारों को मदद मिल पाएगी। इस पहल से परिवार अस्पताल के करीब रह सकेंगे, इलाज निर्बाध रूप से जारी रख पाएंगे और बच्चों के स्वस्थ होने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।

    सेंट जूड्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनिल नायर ने कहा, “गरीब परिवारों के लिए, जिन्हें अपने बच्चों के इलाज के लिए बड़े शहरों में आना पड़ता है, सेंट जूड्स सिर्फ आराम और सहारा नहीं, बल्कि उम्मीद भी देता है। यहां बच्चे गरिमा के साथ इलाज करवा पाते हैं। मॉन्डेलीज़ इंडिया के सहयोग से यह नई सुविधा हर साल सैकड़ों बच्चों और उनके परिवारों तक यह सहारा पहुंचाएगी।”

    उद्घाटन समारोह में समीर जैन, प्रेसिडेंट, मॉन्डेलीज़ इंडिया; ओफीरा भाटिया, नितिन सैनी, वीपी- मार्केटिंग, मोंडेलेज़ इंडिया; मनीषा पार्थसारथी, चेयरपर्सन, सेंट जूड्स; और अनिल नायर, सीईओ, सेंट जूड्स सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.