Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन में बने 99 जोड़ों ने विवाह के लिए सहमति जताई

    दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन में बने 99 जोड़ों ने विवाह के लिए सहमति जताई

    Ajay vermaBy Ajay verma05/10/2025No Comments2 Mins Read
    99 couples formed at the two-day All Caste Introduction Conference agreed to marry

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद 5 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि. का 25वां दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन का दूसरे दिन बड़ी धूमधाम सम्पन्न हुआ। प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि एनसीआर से लगभग 1500 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी व नौकरी करने वाले युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन 64 जोड़ों में सहमति बनी है जबकि पहले दिन लगभग 35 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई थी। दो दिवसीय परिचय सम्मेलन में 99 जोड़ों में सहमति बनी है।

    वहीं सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर अन्य कई प्रकार की प्रोफेशनल डिग्री वाले युवक एवं युवतियां, टीचर, व्यापारी, अपाहिज, विधवा, तलाकशुदा, पढ़े.लिखे, विकलांग व अनपढ़, नौकरी करने वाले युवक-युवतियों ने अपना परिचय देकर अपने जीवनसाथी को चुनने की गुजारिश की।
    प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने आए हुए सभी अतिथियों परम सानिध्य बी.एम. जिन्दल, संत गोपाल गुप्ता, मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षाविद् जे.पी. गुप्ता, समारोह अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली,विशिष्ठ अतिथि ओम प्रकाश गर्ग, अनिल रतन लाल गर्ग, सुनील अग्रवाल, प्रवेश बंसल, रमेशचंद गर्ग, डी के गोयल, ए.के.गोयल, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, देवेन्द्र गोयल, अरूण गोपाल, शैलेन्द्र कुमार गर्ग, भोला ठाकुर, विवेक गुप्ता, उज्जवल गर्ग, विनेश अग्रवाल, जे.पी. बंसल, विष्णु शर्मा, विजय शर्मा, राकेश बंसल, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल सिंगला, अमरचंद मंगला, लालचंद जिन्दल, कन्हैया अग्रवाल, धनेश तायल, ईश्वर प्रसाद गोयल, विनित मित्तल, सतीश सिंगला, जी.डी. खुराना, विनोद अग्रवाल आदि का फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मंच संचालन ब्रह्मप्रकाश गोयल, कन्हेयालाल गर्ग, संजीव कुशवाहा व पवन गर्ग ने किया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक अनिल गुप्ता, राजीव गोयल, प्रधान डा. ब्रहम प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराज गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, रज्जी गुप्ता, महासचिव संजीव कुशवाहा, वी. के. अग्रवाल, उप प्रधान गिरीश मित्तल, गौरव अग्रवाल, एडवोकेट आर के गौड़, प्रमोद गोयल, विनीत गर्ग, पवन गर्ग, लोकेश गर्ग, विजय बंसल, जीडी गोयल, सचिव बालकिशन मंगला, मुकेश जिंदल, राकेश माहौर, अशोक प्रधान, प्रहलादराम, सतपाल गुप्ता, मनोज कंस, हेतराम कर्दम, हर्ष कुमार गर्ग, पदमचंद, प्रचार सचिव नरेश गुप्ता, शिव प्रसाद, मनीष शर्मा, राम गोपाल, रजत गोयल आदि का अहम योगदान रहा। अन्य राज्यों से आए हुए युवक-युवती व उनके परिवार वालों को धर्मशाला में रूकने व उनके भोजन की संपूर्ण व्यवस्था समिति द्वारा करवाई गई। ये सर्वजातीय परिचय सम्मेलन दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए एक सराहनीय कदम है।

    निवेदक
    ब्रह्मप्रकाश गोयल
    प्रधान
    मो.9811856600

    99 couples formed at the two-day All Caste Introduction Conference agreed to marry. FARIDABAD LATEST NEWS faridabad news TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.