Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, May 27
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » कोर्ट में हर्षोल्लास के साथ हुआ एडवोकेट हरीश पाराशर का स्वागत

कोर्ट में हर्षोल्लास के साथ हुआ एडवोकेट हरीश पाराशर का स्वागत

Ajay vermaBy Ajay verma06/10/2025No Comments2 Mins Read
Advocate Harish Parashar was welcomed with great enthusiasm in the court

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। एडवोकेट हरीश पाराशर को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी में को-ऑप्टेड मेंबर बनाए जाने के उपलक्ष में सोमवार को फरीदाबाद कोर्ट के साउथ विंग स्थित सीट नंबर 33 पर भव्य स्वागत एवं लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पहुंचकर हरीश पाराशर को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई वितरित कर हरीश पाराशर का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। उपस्थित मेंबर बार काउंसिल अजय चौधरी व राजेश लांबा ने कहा कि हरीश पाराशर के अनुभव और नेतृत्व से बार काउंसिल की कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने वकालत जगत में सदैव न्याय, निष्ठा और सेवा की भावना से कार्य किया है, जिससे युवा अधिवक्ताओं को प्रेरणा मिलती है। इसलिए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, हरीश पाराशर ने भी दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं का इस जिम्मेदारी को दिलाने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से धर्म सिंह रावत, रामकरण भारद्वाज, अनुज शर्मा, अनिल पाराशर (जिला पार्षद), सर्वेश कौशिक, दिनेश तोमर, बॉबी रावत, सुखबीर चंदिला, भीम चंदिला, विकास अधाना, अश्वनी त्रिखा, राजीव जतवानी, विक्रम अरुआ, सतबीर शर्मा, पवन पाराशर, सी.पी. पाराशर, ऋषि भारद्वाज, सचिन वत्स, दीपक वशिष्ठ, ओमदत्त शर्मा और अजय चौधरी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

सभी ने हरीश पाराशर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के हित में और अधिक सशक्त कार्य की उम्मीद जताई। वहीं, हरीश पाराशर ने उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे फरीदाबाद बार का है। उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था की सुदृढ़ता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस मौके पर जोगिंदर नरवत, विवेक कौशिक, टीका डागर, ऋषि भारद्वाज, विजय भारद्वाज, हरजीत सिंह, प्रताप, हैमराज कपासिया, मनमीत कौर, राहुल सेठी, हवीर बैंसला, सतीश रावत, विपिन यादव, गौतम वत्स, प्रदीप चपराना, आशीष कौशिक और सुरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य अधिवक्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Administrative Committee Advocate Harish Parashar ADVOCATES Bar Council of Punjab and Haryana CO OPTED MEMBER COURT faridabad faridabad news faridabad news latest news Latest News TODAY EXPRESS NEWS welcomed with great enthusiasm एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी को-ऑप्टेड मेंबर बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

व्हीलचेयर पर निर्भरता वाले 69-वर्षीय ब्लड कैंसर मरीज का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से किया गया सफल उपचार

26/05/2026

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.