Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पाली गांव में ग्रामीण शैक्षिक शिविर का समापन कार्यक्रम संपन्न

पाली गांव में ग्रामीण शैक्षिक शिविर का समापन कार्यक्रम संपन्न

Ajay vermaBy Ajay verma09/10/2025Updated:09/10/2025No Comments2 Mins Read
Successful Conclusion of Rural Educational Camp in Pali Village
photo by pro

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद – जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के बीएसडब्ल्यू पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए गांव पाली में संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय ग्रामीण शैक्षिक शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कुलगुरु प्रो.राजीव कुमार ने शिविर के सफल आयोजन के लिए मीडिया विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिविर के समापन अवसर पर पर्यावरण प्रेमी डॉ.जगपाल मुख्य अतिथि और पाली गांव के सरपंच रघुवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली में आयोजित शिविर के समापन कार्यक्रम के अवसर पर स्वागत भाषण में मीडिया विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवन सिंह ने विद्यार्थियों को शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए बधाई दी और उन्हें अपने अनुभवों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामाजिक विकास में सोशल वर्क की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीण शैक्षिक शिविर को ग्रामीण परिवेश का अनुभव और सामुदायिक सहभागिता का सार्थक उदाहरण बताया।

मुख्य अतिथि डॉ.जगपाल ने विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश की पर्यावरणीय महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैसे ग्रामीण क्षेत्र कार्बन उत्सर्जन से निपटने में योगदान देते हैं और विद्यार्थियों से विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सात दिवसीय शिविर के अनुभव साझा किए।

संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि यह शिविर 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 की समावधि में पाली गांव के सरकारी स्कूल परिसर में किया गया। जिसमें सोशल वर्क के विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश का अनुभव प्राप्त हुआ। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, रैली और गोष्ठी के माध्यम से जान जागरण अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया। शिविर के अंतर्गत आयोजित विभिन्न मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं के 13 विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही बीएसडब्ल्यू पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को शिविर पूर्णता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ तथा तत्पश्चात ग्राम पंचायत एवं अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रतीक के रूप में आयोजित किया गया।

#todayexpressnews #latestnews #faridabadnews #haryananews #ncrnews #onlinenews #news #tazakhabar #fastnews #taknews #noonenews #indianews Closing ceremony JC BOSE YMCA Pali village rural educational camp concluded ग्रामीण शैक्षिक शिविर पाली गांव समापन कार्यक्रम संपन्न
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.