Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » HCMSA डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी

HCMSA डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी

Ajay vermaBy Ajay verma10/12/2025No Comments2 Mins Read
After a two-day strike by HCMSA, doctors have now started an indefinite strike

फरीदाबाद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMSA) द्वारा दो दिवसीय हड़ताल के बाद अब डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल तीसरे दिन में पहुंचते ही मरीजों में संशय की स्थिति बन गई, लेकिन जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। जिले में कुल 141 डॉक्टर हैं, जिनमें से 36 डॉक्टर हड़ताल में शामिल बताए जा रहे हैं। बीके अस्पताल में 54 डॉक्टरों में से कुछ हड़ताल पर चले गए, जिस पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अमृता अस्पताल से बुलाए गए 16 डॉक्टरों में से 5 को ड्यूटी पर तैनात किया।

स्थिति की निगरानी के लिए एसडीएम त्रिलोक चंद ने अस्पतालों के तीन दौरे किए और ओपीडी का निरीक्षण किया। आम दिनों में 2,000 से 2,500 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के चलते यह संख्या घटकर 1,500 रह गई। सीएमओ डॉ. जयंत अहूजा ने जानकारी दी कि वास्तविक रूप से केवल 6 डॉक्टर ही हड़ताल पर हैं और इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। अस्पताल में सभी सेवाएं नियमित रूप से चल रही हैं, जबकि मशीनरी में आया ब्रेकडाउन जल्द ठीक किया जा रहा है।

इधर हड़ताली डॉक्टरों से लगातार बातचीत जारी है। कुछ डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं और कुछ रास्ते में हैं। वहीं कुछ डॉक्टरों का कहना है कि हड़ताल बिना चर्चा और सभी मुद्दों को शामिल किए बिना घोषित की गई, इसलिए कई डॉक्टर इससे दूर रहे। कुछ डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब होने के कारण हड़ताल में शामिल नहीं हुए। प्रशासन का दावा है कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

फरीदाबाद से अजय वर्मा की रिपोर्ट

faridabad HCMSA indefinite strike TODAY EXPRESS NEWS two-day strike अनिश्चितकालीन हड़ताल टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ डॉक्टर हड़ताल हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने फरीदाबाद से लाइव टेलीकास्ट के साथ ग्लोबल स्टेज पर एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी दिखाई

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.