Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 1
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » टीबी के मरीजों को दवा वितरित की गई

    टीबी के मरीजों को दवा वितरित की गई

    Ajay vermaBy Ajay verma10/12/2025Updated:10/12/2025No Comments3 Mins Read
    One month's medicine was distributed to 135 TB patients

    फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में आज सिविल सर्जन एवं डिप्टी सिविल सर्जन ने 135 टीबी के मरीजों को एक-एक महीने की दवा वितरित की l, यह तमाम दवाइयां जीव दया फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी l सिविल सर्जन डॉ जयंत आहूजा ने बताया कि कई बार हेड क्वार्टर से दवाई आने में देरी हो जाती है ऐसे में वह सामाजिक संस्थाओं की मदद लेते हैं जिसके चलते आज जीव दया फाउंडेशन द्वारा 135 मरीजों को टीवी की दवा वितरित की गई है l, इस मौके पर मरीज और उनके परिजनों ने दवा मिलने पर खुशी जताई l, आपको बता दे फरीदाबाद जिले में 10000 से ज्यादा टीवी के मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है l

    सीएमओ जयंत आहूजा ने बताया कि आज जीव दया फाउंडेशन संस्था द्वारा हमें उच्च गुणवत्ता वाली टीबी की दवाई उपलब्ध करवाई है जिसे टीवी के मरीज को वितरित किया जा रहा है l उन्होंने टीवी के मरीजों को सचेत करते हुए कहा की इस बीमारी के चलते जब तक डॉक्टर कहे तब तक दवा लेते रहें ऐसा ना हो कि मरीज को लगे कि वह ठीक हो गया है और दवाई बंद कर दे क्योंकि ऐसा कर देने से फिर से टीवी हो सकता है l उन्होंने बताया कि आज 135 मरीज को 1 महीने की दवा वितरित की गई है और हमारे पास दवाइयां का और भी स्टॉक आया हुआ है उसे भी आने वाले दिनों में वितरित किया जाएगा l उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा टीवी के मरीजों को पोषण भत्ता भी दिया जाता है जिसकी प्रतिक्रिया पाइप लाइन में है जल्दी ही मरीजों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा l

    वहीं डिप्टी सीएमओ ने बताया कि आज जीव दया फाउंडेशन की तरफ से 135 मरीजो के लिए दवाइयां दी गई है ताकि मरीज की दवाई ना रुके साथ ही उन्होंने बताया कि कई बार सरकारी विभाग की तरफ से दवाइयां पहुंचने में देरी हो जाती है ऐसे में विभिन्न संस्थाएं आगे आकर और दवाइयां देकर हमें सपोर्ट करती हैं l हम लगातार संस्थाओं के संपर्क में रहते हैं चाहे वह न्यूट्रिशन को या दवाइयां हो के लिए संस्थाएं आगे आकर मदद करती रहती हैं l, उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिले में 10000 से ज्यादा टीवी के मरीज हैं जिन्हें 6 महीने से लेकर 18 महीने तक दवाइयां खानी पड़ती हैं ऐसे में कई बार दवाइयां की सप्लाई में दिक्कत पेश आती है इसलिए मरीज की दवाई में गैप ना हो हम संस्थाओं की मदद लेते हैं l

    अपनी बेटी के लिए टीवी की दवा लेने आए राकेश कुमार ने बताया कि पिछले 1 साल से उसकी बेटी का इलाज यहां चल रहा है और जहां पर उन्हें लगातार दवाई उपलब्ध करवाई जा रही है और कल ही फोन द्वारा उन्हें सूचित किया गया था कि कल टीवी की दवा वितरित होगी इसलिए आज वह अपनी बेटी के लिए जहां दवा लेने आया है l दवाई लेने आए एक अन्य जीतू नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह अपने परिजन मनीष के लिए यहां दवा लेने आया है और उसे 1 महीने की दवा आज मिल गई है ली

    faridabad Latest News medicine distributed TB patients जीव दया फाउंडेशन संस्था टीबी फरीदाबाद सिविल अस्पताल
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026

    राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा ‘भारत माता पूजन’ कार्यक्रम से राष्ट्र सेवा का संकल्प

    27/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.