Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » किआ इंडिया के साथ खरीदें कार और पाएं फीफा वर्ल्ड कप 2026™ लाइव देखने का सुनहरा मौका

    किआ इंडिया के साथ खरीदें कार और पाएं फीफा वर्ल्ड कप 2026™ लाइव देखने का सुनहरा मौका

    vishal rajputBy vishal rajput17/02/2026No Comments6 Mins Read

    किआ इंडिया 17 भाग्यशाली ग्राहकों के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026™ का यादगार अनुभव लेकर आया है। इस पहल के तहत दो बच्चे अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ अमेरिका में वर्ल्ड कप के मैदान पर ‘ऑफिशियल मैच बॉल कैरियर’ बनकर उतरेंगे। वहीं, चार ग्राहक अपने किसी साथी के साथ लाइव मैच देखने का मौका पाएंगे। इस खास अनुभव में यात्रा और ठहरने की बेहतरीन व्यवस्था भी शामिल रहेगी।

    · यह अभियान 2007 से जारी किआ और FIFA की वैश्विक साझेदारी का उत्सव है।

    · यह ऑफर 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच की गई बुकिंग पर मान्य रहेगा।

    · 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के दो बच्चों को अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैदान पर ‘ऑफिशियल मैच बॉल कैरियर’ के रूप में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा, जिनके साथ उनके एक माता-पिता या अभिभावक भी मौजूद रहेंगे।

    · इसके अलावा चार भाग्यशाली ग्राहक अपने किसी मित्र या परिवार के सदस्य के साथ लाइव मैच देखने का मौका जीतेंगे। इस अनुभव में यात्रा, ठहरने और प्रीमियम आतिथ्य की विशेष व्यवस्था शामिल होगी।

    · चुनिंदा किआ मॉडलों की बुकिंग कराने वाले ग्राहक इस अभियान में भाग ले सकते हैं, हालांकि अंतिम पात्रता कार की पूरी खरीद प्रक्रिया पूर्ण होने पर ही मान्य होगी।

    · विजेताओं का चयन एक स्वतंत्र थर्ड-पार्टी द्वारा ऑडिट किए गए निष्पक्ष लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।

    नई दिल्ली, 17 फरवरी 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026™ को लेकर दुनियाभर में बढ़ते उत्साह के बीच किआ इंडिया फुटबॉल के इस सबसे बड़े महोत्सव को भारतीय ग्राहकों के और करीब ला रहा है। ‘किआ वॉक विद चैंपियंस’ और ‘किआ ड्राइव टू फीफा वर्ल्ड कप 2026™’ जैसी दो विशेष पहलों के माध्यम से कंपनी अपने ग्राहकों के लिए इस भव्य वैश्विक मंच तक पहुँचने का अवसर उपलब्ध करा रही है।

    साल 2007 से फीफा के ग्लोबल ऑफिशियल पार्टनर और प्रमुख टूर्नामेंट्स के आधिकारिक मोबिलिटी पार्टनर के रूप में जुड़ी किआ अब अपनी इस समृद्ध खेल विरासत को भारत के ग्राहकों तक पहुँचा रही है। इस पहल के जरिए ग्राहकों को केवल इतिहास बनते देखने का ही नहीं, बल्कि उसका हिस्सा बनने का भी मौका मिल रहा है।

    इस अवसर पर किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स और मार्केटिंग, श्री अतुल सूद ने कहा, “फीफा के साथ किआ का संबंध लगभग दो दशकों पुराना है और हमें गर्व है कि हम इस विरासत को अपने भारतीय ग्राहकों के साथ साझा कर रहे हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026™ वैश्विक खेल जगत का सबसे बड़ा मंच है, और इन पहलों के माध्यम से हम अपने ग्राहकों को उस असाधारण अनुभव का हिस्सा बनने का अवसर दे रहे हैं। चाहे लाइव वर्ल्ड कप मैच देखना हो या अपने बच्चे को ‘ऑफिशियल मैच बॉल कैरियर’ के रूप में मैदान पर उतरते देखना — ये सचमुच जीवन में एक बार मिलने वाले अनुभव हैं। किआ में हमारा उद्देश्य सिर्फ वाहन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ऐसे यादगार पल गढ़ना है जिन्हें हमारे ग्राहक और उनके परिवार हमेशा संजोकर रख सकें।”

    चैंपियंस के साथ किआ वॉक

    जीवन में एक बार मिलने वाले इस विशेष अवसर के तहत किआ इंडिया दो बच्चों (उम्र 10–14 वर्ष) को अमेरिका में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2026™ के एक ग्रुप स्टेज मैच में ‘ऑफिशियल मैच बॉल कैरियर’ (OMBC) के रूप में मैदान पर उतरने का मौका देगा।

    जो ग्राहक 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच ‘कैरेंस क्लैविस’ (पेट्रोल/डीजल या इलेक्ट्रिक मॉडल) की बुकिंग कर पूरी खरीद प्रक्रिया पूर्ण करेंगे, वे किआ द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के माध्यम से इस पहल में भाग ले सकेंगे। ‘कैरेंस क्लैविस ICE’ (पेट्रोल/डीजल) और ‘कैरेंस क्लैविस ईवी’ श्रेणी से एक-एक विजेता का चयन स्वतंत्र थर्ड-पार्टी द्वारा ऑडिट किए गए लकी ड्रा के जरिए किया जाएगा।

    चयनित बच्चा अपने एक अभिभावक के साथ हजारों दर्शकों की मौजूदगी में विश्वस्तरीय फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ मैदान पर प्रवेश करेगा। किआ इंडिया यात्रा, वीज़ा और ठहरने सहित संपूर्ण व्यवस्था का जिम्मा उठाएगी, ताकि यह अनुभव उनके लिए सचमुच अविस्मरणीय बन सके।

    किआ वाहन स्वामित्व को फुटबॉल के सबसे बड़े वैश्विक मंच से जोड़ते हुए एक साधारण खरीद को सपनों के अनुभव में बदल रहा है। यह पहल देशभर के परिवारों के लिए गर्व और भावनाओं से भरा एक यादगार अवसर साबित होगी।

    किआ लेकर जाएगा फीफा वर्ल्ड कप 2026™ में

    किआ इंडिया देशभर से चार भाग्यशाली ग्राहकों को अमेरिका में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2026™ का लाइव मैच देखने के लिए पूरी तरह प्रायोजित (ऑल-एक्सपेंस-पेड) यात्रा का अवसर देगा। इस विशेष अनुभव में प्रीमियम आतिथ्य, यात्रा और ठहरने की बेहतरीन व्यवस्था शामिल होगी।

    इस कैंपेन अवधि के दौरान जो ग्राहक इस कैंपेन के दौरान किआ का कोई भी मॉडल जैसे सेल्टोस, सोनेट, साइरॉस या कैरेंस क्लेविस बुक करेंगे और खरीदेंगे, उनके पास इसे जीतने का मौका होगा। सेल्टोस, सोनेट और साइरॉस से एक-एक विजेता और कैरेंस क्लेविस (पेट्रोल/डीजल या इलेक्ट्रिक) से एक विजेता चुना जाएगा।

    इन चारों विजेताओं को अपने साथ एक मित्र या परिवार के सदस्य को ले जाने का अवसर मिलेगा, ताकि वे दुनिया के इस सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच साथ मिलकर अनुभव कर सकें। पूरे भारत से केवल चार विजेताओं का चयन होने के कारण यह अवसर जितना खास है, उतना ही दुर्लभ भी है।

    भागीदारी एवं पारदर्शिता

    यह कैंपेन 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच की गई बुकिंग के लिए मान्य है। हालांकि इस दौरान बुकिंग करने पर आप इसमें हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन लकी ड्रा के लिए आप तभी पात्र माने जाएंगे जब आप तय समय सीमा के भीतर कार की खरीदारी पूरी कर लेंगे और कैंपेन की सभी शर्तों का पालन करेंगे।

    पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी विजेताओं का चुनाव एक स्वतंत्र ऑडिटेड लकी ड्रा के जरिए किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के नियम और विस्तृत जानकारी किआ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.kia.com/in/home.html) और अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध है। कैंपेन की पूरी जानकारी और भागीदारी का विवरण उपलब्‍ध है – FIFA और OMBC

    फीफा वर्ल्ड कप 2026™ दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक होने वाला है, इसलिए किआ इंडिया अपने ग्राहकों को सिर्फ गाड़ी चलाने तक सीमित न रहकर फुटबॉल के इस महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रहा है।

    #kia
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.