Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मंडियों में गेहूं सरसों की खरीद पर रखी जा रही पैनी नजर – राजेश नागर

    मंडियों में गेहूं सरसों की खरीद पर रखी जा रही पैनी नजर – राजेश नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma07/04/2026Updated:07/04/2026No Comments3 Mins Read
    Close watch being kept on the purchase of wheat and mustard in the markets - Rajesh Nagar
    Minister Rajesh Nagar

    फरीदाबाद। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर बताया कि प्रदेश की सभी मंडियों में गेहूं एवं सरसों की खरीद बढ़िया तरीके से चल रही है। मैं खुद कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल आदि जगहों की मंडियों का दौरा किया है और जरूरी निर्देश व्यवस्थापकों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से प्रदेश के सभी जिलों में किसानों से गेहूं एवं सरसों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। इस बार खरीद को आधुनिक बनाते हुए किसानों के वाहनों को जियो टैगिंग से लैस किया है, वहीं मंडियों में एंट्री के लिए पास भी जारी किए हैं । इसके साथ-साथ किसानों को बायोमेट्रिक व्यवस्था के साथ भी जोड़ा है। जिससे कि बाहर के ट्रेडर किसान बनकर यहां मंडियों में हमारे राज्य के अन्नदाता का हक नहीं मार सकेंगे। नागर ने कहा कि हम व्यवस्था लागू करके ही संतुष्ट नहीं है बल्कि उसकी प्रतिदिन के आधार पर समीक्षा हो रही है। मैं खुद कई जिलों की मंडियों में होकर आया हूं, जहां व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि आज भी हमारे प्रदेश की सभी मंडियों में करीब 5000 किसान सरसों लेकर पहुंचे। उनकी 9978 मेट्रिक टन सरसों में से करीब 4836 मीटिंग टन की खरीद हो चुकी है, बाकी की कार्रवाई जारी है। इसी प्रकार करीब 1 लाख 27 हजार 312 गेट पास के जरिए 7 लाख 4 हजार 573 मीट्रिक टन गेहूं भी मंडियों में पहुंचा। इसमें से 1 लाख 23 हजार 373 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद संपन्न हो चुकी थी। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में ऐसी व्यवस्था मंडियों में बनाई गई है, जहां किसानों को सहज तरीके से अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. मंत्री राजेश नागर ने घरेलू ईंधन के बारे में अफवाह फैलाकर लोगों को परेशान करने वालों को चेतावनी दी कि वह अपनी हरकत से बाहर जाएं अन्यथा उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई को और सख्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में ऐसे लोगों के खिलाफ 19 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं जिसमें 17 गिरफ्तारियां भी हुई हैं। नागर ने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस ईंधन की कोई दिक्कत नहीं है। इस बारे में हमने प्रदेश के गैस आपूर्ति कर्ताओं को भी जरूरी निर्देश दिए हैं वहीं पीएनजी के कनेक्शन भी कम से कम नियम शर्तों के साथ दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रवासी लोगों के लिए 5 किलो के रसोई गैस सिलेंडर भी देने के निर्देश दिए गए हैं जिससे व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। हमारे पास रसोई गैस ईंधन के पर्याप्त स्टॉक हैं इसके लिए प्रदेश में रह रहे किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है।

     

    Food Supply Minister Rajesh Nagar Tigaon wheat and mustard in the markets मंडियों में गेहूं सरसों की खरीद राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.