Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

    Ajay vermaBy Ajay verma12/04/2026No Comments3 Mins Read
    "Nari Shakti Vandan Act" is a decisive step of the Modi government towards women empowerment: Renu Bhatia
    रेनू भाटिया, चेयरपर्सन, हरियाणा महिला आयोग

    पानीपत। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया में सशक्त भागीदार और निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में मोदी सरकार का एक निर्णायक कदम है। उन्होंने इस अधिनियम को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी निर्णय बताया। रेणु भाटिया रविवार को पानीपत भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी।

    हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया यह कानून देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और अधिकारों का राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज हर महिला के लिए गर्व ओर गौरव का विषय है कि मोदी सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करने जा रही है।

    रेणु भाटिया ने कहा कि भविष्य में इस महत्वपूर्ण कानून से लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित होगा जो भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समावेशी सहभागी ओर समतामूलक समाज की स्थापना करने में एक निर्णायक कदम होगा।
    पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि महिला सुंदर श्रृष्टि के संचालन का आधार है और मां से बड़ा सम्मान किसी नहीं दिया जाता। पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण अभी भी महिलाओं के साथ अनहोनी घटना घट जाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और साहसी बनना होगा। समाज को भी अपराधों को जड़मूल से समाप्त करने में आगे आना होगा।

    रेणु भाटिया ने पत्रकारों के एक सवाल पर बोलते हुए कहा कि उनका आयोग महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहता है। पीड़ित महिलाओं को हरियाणा महिला आयोग में निर्भिक होकर अपने आवेदन देने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर आज तक महिलाओं के हितों की सुरक्षा के लिए जितने नियम कानून भाजपा सरकार ने बनाए है उतने पूर्व की किसी भी सरकार ने नहीं बनाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सभी सरकार भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के लिए देश भक्ति और राष्ट्रवाद के साथ अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है।

    भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यन्त भट्ट ने कहा कि भाजपा के सभी नेताओं की घोर तपस्या का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता देश भक्ति, राष्ट्रवाद, अंत्योदय सेवा और सहयोग की भावना से जरूरतमंद लोगों की पूरी प्रतिबद्धता के साथ सेवा कर रहे हैं।

    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यन्त भट्ट, पूर्व पार्षद आशु नंदा, ईश कुमार राणा, जिला मीडिया प्रभारी ओमदत आर्य, जिला सह मीडिया प्रभारी तरुण पसरीजा, रोहित शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सैन अहरिया मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    क्या परीक्षा सिर्फ कराना ही सरकार की जिम्मेदारी है, या परीक्षार्थियों की चिंता करना भी उतना ही जरूरी है?

    22/07/2026

    योकोहामा इंडिया भविष्य के लिए तैयार मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के ज़रिए मोबिलिटी को आगे बढ़ा रहा है

    17/06/2026

    पंचकुला में भाजपा के पक्ष में मजबूत होता जनसमर्थन, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया जनसंपर्क और सभाओं को संबोधित

    07/05/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.