Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 14
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

Ajay vermaBy Ajay verma12/04/2026No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद पल्ला के दयावती गार्डन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजि0) द्वारा एक विशाल ब्राह्मण महा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रकाश भारद्वाज, संगठन सचिव पं. मुकेश शास्त्री, प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास पारासर ने संस्था के नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जिसमें पं. विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और पं. भोला शर्मा को संगठन का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रकाश भारद्वाज ने ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि द्वारका एवं शारदा पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती संगठन के मुख्य संरक्षक हैं जिनके मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज को मजबूत करने के लिए एवं लोक कल्याण हेतु संगठन का विस्तार निरंतर चल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी समाज के कल्याण एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए बेहतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पं. मुकेश शास्त्री, विकास पाराशर, प्रमोद शर्मा, धर्मपाल शर्मा, भगवत शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, दीपेश भारद्वाज, कुणाल शर्मा, प्रिंस शर्मा ने 26 अप्रैल 2026 रविवार को मनाई जाने वाले भव्य भगवान परशुराम जन्मोत्सव के बारे में बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सराय के टोल प्लाजा से शुरू होगा और सराय के बाजार से गुजरते हुए तिलपत के बाबा सूरदास मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न होगा। यह कार्यक्रम काफी धूमधाम से मनाया जाएगा जिससे समाज के सभी वर्गों को भगवान परशुराम जी के जीवन से प्रेरणा मिले और एक नये समाज का निर्माण हो सके।

कार्यक्रम में नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष भोला शर्मा, ह्दय प्रकाश उर्फ कल्लू, बृजगोपाल शर्मा, दिनेश कौशिक, मनोज वैष्णव, हरेन्द्र शर्मा, राजीव शर्मा, भवानी शंकर, एन. के. तिवारी, मुकेश शर्मा, पं. विरेन्द्र दत्त शर्मा ने महासंघ के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि आने वाली 26 अप्रैल को सराय में मनाया जाने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और समाज के सभी लोग इसमें हिस्सा लेंगे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने फरीदाबाद से लाइव टेलीकास्ट के साथ ग्लोबल स्टेज पर एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी दिखाई

12/04/2026

आदित्य बिरला ज्वेलरी के इंद्रिया ने हरियाणा में अपनी उपस्थिति बढ़ाई; फरीदाबाद में अपना पहला स्‍टोर लॉन्च किया

10/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.