फरीदाबाद सेक्टर-12 कोर्ट में जज और अधिवक्ताओं के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद गहरा गया है। मामले के विरोध में फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और रोहतक के वकीलों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अदालत में हुई बहस के दौरान जज और कुछ अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद अदालत की ओर से बार एसोसिएशन के प्रधान, जनरल सेक्रेटरी सहित अन्य पदाधिकारियों पर कोर्ट की अवमानना (Contempt of Court) की कार्रवाई शुरू कर दी गई। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस कार्रवाई के विरोध में विभिन्न जिलों के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से दूरी बनाते हुए हड़ताल का ऐलान किया। वकीलों का कहना है कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।हड़ताल के चलते अदालतों में कामकाज प्रभावित हुआ और कई मामलों की सुनवाई भी प्रभावित रही। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
