टुडे एक्सप्रेस न्यूज रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 24 जून, 2026*: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने वर्ल्ड-क्लास क्लीनिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की मदद से, सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखते हुए, फोर्टिस इंस्टीट्यूट ऑफ रोबोटिक सर्जरी लॉन्च किया है। अस्पताल ने अपनी ‘फ्यूचर ऑफ सर्जरी’ पहल के तहत् इस इंस्टीट्यूट की स्थापना की है। यहां अत्याधुनिक सर्जिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एडवांस रोबोटिक प्लेटफार्मों, स्पेश्यलाइज़्ड ऑपरेटिंग सुविधाओं तथा मल्टीडिसीप्लीनरी क्लीनिकल विशेषज्ञताओं को जोड़ा गया है ताकि मरीजों के लिए अत्यधिक सटीक, मिनीमैली इन्वेसिव प्रक्रियाएं आसानी से उपलब्ध करायी जा सकें। फोर्टिस इंस्टीट्यूट ऑफ रोबोटिक सर्जरी में ओंकोलॉजी, जनरल एवं गैस्ट्रोइंस्टेस्टाइनल सर्जरी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपिडिक्स, सीटीवीएस, ईएनटी और गाइनीकोलॉजी जैसे क्षेत्रों के अनुभवी सर्जनों को एकीकृत, मल्टीडिसीप्लीनरी प्लेटफार्म से जोड़ा गया है। यह प्लेटफार्म एडवांस इमेजिंग टेक्नोलॉजी, अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक्स, तथा विस्तृत पेरी-ऑपरेटिव केयर द्वारा समर्थित है।
फरीदाबाद शहर में अपनी तरह का यह पहला इंटीग्रेटेड रोबोटिक सर्जरी प्रोग्राम, उपलब्ध कराने वाला यह इंस्टीट्यूट फरीदाबाद समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी एडवांस टर्शियरी केयर मानकों को उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे इनोवेशन, सर्जिकल स्किल डेवलपमेंट के हब के तौर पर विकसित किया गया है जहां नई उभर रही टेक्नोलॉजी को अपनाया गया है और साथ ही, उत्कृष्टता, शोध तथा मरीज-केंद्रित देखभाल पर जोर देते हुए सर्जरी के भविष्य को उन्नत बनाने के फोर्टिस हेल्थकेयर के उद्देश्य में विस्तार किया जा रहा है।
लॉन्च के अवसर पर, *डॉ अभिषेक शर्मा, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद* ने कहा, “द फोर्टिस इंस्टीट्यूट ऑफ रोबोटिक सर्जरी, फरीदाबाद में अपनी तरह का एकीकृत प्रोग्राम है, और इसका उद्देश्य क्लीनिकल उत्कृष्टता से कहीं अधिक प्रदान करना है। यह एक प्रकार का उत्प्रेरक है, ऐसा स्थान जहां अगली पीढ़ी की सर्जिकल टेक्नोलॉजी को परिष्कार और नवाचार के बाद अपनाया गया है। मरीजों की बेहतरी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है, तथा हम विभिन्न स्पेश्यलिटीज़ में मल्टीडिसीप्लीनरी केयर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
