Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » एम.ओ.सी कैंसर केयर ने फरीदाबाद में, अब मरीजों को घर के नज़दीक मिलेगी विशेषज्ञ कैंसर चिकित्सा

    एम.ओ.सी कैंसर केयर ने फरीदाबाद में, अब मरीजों को घर के नज़दीक मिलेगी विशेषज्ञ कैंसर चिकित्सा

    Ajay vermaBy Ajay verma28/06/2026No Comments4 Mins Read
    MOC Cancer Care in Faridabad, now patients will get expert cancer treatment closer to home
    आदित्य विदुषी, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, M|O|C कैंसर केयर, फरीदाबाद; डॉ. वाई.के. गुप्ता, प्रेसिडेंट, AIIMS कल्याणी, पश्चिम बंगाल और प्रिंसिपल एडवाइजर, इंडिया स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट – ग्लोबल एंटीबायोटिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट पार्टनरशिप (GARDP); और श्री आदित्य बहादुर, COO – नॉर्थ, M|O|C कैंसर केयर, M|O|C कैंसर केयर, फरीदाबाद के लॉन्च के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए।

    रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 28 जून: एम.ओ.सी कैंसर केयर ने फरीदाबाद में अपने नए ऑन्कोलॉजी (कैंसर उपचार) केंद्र का उद्घाटन किया है। इस नए केंद्र के साथ संस्था ने उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति और मजबूत करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में विशेषज्ञ कैंसर सेवाओं की पहुंच का विस्तार किया है। इस केंद्र का उद्घाटन डॉ. वाई.के. गुप्ता, अध्यक्ष, एम्स कल्याणी (पश्चिम बंगाल) एवं प्रिंसिपल एडवाइजर, इंडिया स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट – ग्लोबल एंटीबायोटिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट पार्टनरशिप (GARDP) ने किया। यह भारत में एम.ओ.सी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर का 31वां कैंसर केंद्र है।

    एम.ओ.सी कैंसर केयर अब तक 5 लाख से अधिक कैंसर मरीजों के जीवन को प्रभावित कर चुका है तथा हर वर्ष 85,000 से अधिक कीमोथेरेपी उपचार प्रदान करता है। फरीदाबाद केंद्र संस्था के बढ़ते कम्युनिटी कैंसर सेंटर नेटवर्क का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विशेषज्ञ कैंसर उपचार को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है।

    दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते कैंसर मामलों के बीच मरीजों के घर के नज़दीक समय पर जांच और उपचार की आवश्यकता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। लंबी दूरी तय करने की मजबूरी और विशेषज्ञ उपचार तक देर से पहुंचना अक्सर मरीजों और उनके परिवारों के लिए अतिरिक्त कठिनाइयाँ पैदा करता है, जिससे उपचार के परिणाम भी प्रभावित हो सकते हैं।

    डॉ. आदित्य विदुषी, MBBS, MD, DrNB (मेडिकल ऑन्कोलॉजी), एम.ओ.सी कैंसर केयर, फरीदाबाद ने कहा,
    “आज कैंसर का उपचार पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यक्तिगत (पर्सनलाइज़्ड) हो गया है। मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, टार्गेटेड थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से अब प्रत्येक मरीज की बीमारी की जैविक प्रकृति के अनुसार उपचार तय किया जा सकता है। फरीदाबाद केंद्र में हमारा उद्देश्य वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित उपचार पद्धतियों को प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी और व्यापक सहायक देखभाल के साथ जोड़ना है, ताकि प्रत्येक मरीज को उसकी आवश्यकता के अनुरूप व्यक्तिगत उपचार योजना उपलब्ध कराई जा सके और सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।”

    उद्घाटन समारोह में डॉ. वाई.के. गुप्ता, अध्यक्ष, एम्स कल्याणी (पश्चिम बंगाल) एवं प्रिंसिपल एडवाइजर, इंडिया स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट – ग्लोबल एंटीबायोटिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट पार्टनरशिप (GARDP) ने कहा,
    “उत्तर भारत में अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए मैं एम.ओ.सी कैंसर केयर को बधाई देता हूँ। ऐसे समय में जब देशभर में कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, विशेषज्ञ कैंसर उपचार अवसंरचना और प्रशिक्षित विशेषज्ञ अभी भी सीमित क्षेत्रों तक ही केंद्रित हैं। इस मांग और उपलब्धता के बीच की खाई को पाटने के लिए समुदाय स्तर पर अधिक गुणवत्तापूर्ण कैंसर केंद्रों की आवश्यकता है। फरीदाबाद जैसे केंद्र यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं कि अधिक से अधिक लोगों को उनके घर के निकट समय पर कैंसर उपचार उपलब्ध हो सके।”

    इस केंद्र में विशेषज्ञ परामर्श, कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी एवं इम्यूनोथेरेपी जैसे उन्नत उपचार, सहायक एवं उपशामक (पैलिएटिव) देखभाल, वेलनेस सेवाएँ तथा व्यक्तिगत उपचार योजना सहित व्यापक ऑन्कोलॉजी सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।

    श्री आदित्य बहादुर, सीओओ, एम.ओ.सी कैंसर केयर – नॉर्थ ने कहा,

    “हमारा लक्ष्य कम्युनिटी कैंसर सेंटरों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है, ताकि मरीजों को प्रत्येक परामर्श या उपचार चक्र के लिए दूर स्थित तृतीयक (टर्शियरी) अस्पतालों की यात्रा न करनी पड़े। फरीदाबाद केंद्र उत्तर भारत में हमारे विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह हमें पूरे एनसीआर में एक समन्वित कैंसर केयर नेटवर्क के माध्यम से मरीजों की बेहतर सेवा करने में सक्षम बनाएगा। हमारा मानना है कि घर के निकट उपलब्ध उपचार से मरीजों को अधिक सुविधा मिलती है, उपचार की निरंतरता बनी रहती है और उनका समग्र अनुभव बेहतर होता है।”

    फरीदाबाद केंद्र एम.ओ.सी कैंसर केयर के उत्तर भारत में जारी विस्तार का हिस्सा है। कम्युनिटी कैंसर सेंटरों के अपने नेटवर्क के माध्यम से संस्था उच्च गुणवत्ता वाली कैंसर चिकित्सा को अधिक सुलभ बनाने तथा मरीजों और उनके परिवारों पर यात्रा और उपचार में होने वाली देरी के बोझ को कम करने के अपने उद्देश्य की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

    MOC Cancer Care in Faridabad now patients will get expert cancer treatment closer to home
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.