Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » FARIDABAD : प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री कपिल देव ने 10वें मानव रचना कॊरपोरेट क्रिकेट चैलेंज के फाइनल मैंच का किया उद्घाटन – खिलाड़ियों को अपने प्रेरणावर्धन भाषण से किया प्रोत्साहित – मानव रचना शैक्षणिक संस्थान व मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के बीच खेला गया फाइनल मैच, मारुति बनी विजेता, मानव रचना बना रनरअप !!!

FARIDABAD : प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री कपिल देव ने 10वें मानव रचना कॊरपोरेट क्रिकेट चैलेंज के फाइनल मैंच का किया उद्घाटन – खिलाड़ियों को अपने प्रेरणावर्धन भाषण से किया प्रोत्साहित – मानव रचना शैक्षणिक संस्थान व मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के बीच खेला गया फाइनल मैच, मारुति बनी विजेता, मानव रचना बना रनरअप !!!

Ajay vermaBy Ajay verma01/04/2017No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : एक बार फिर मानव रचना कॊरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप सफलता के साथ समाप्त हुआ। 10वें मानव रचना कॊरपोरेट क्रिकेट कप के फाइनल मैच में कपिल देव ने सभी खिलाड़ियों को अपने प्रेरणावर्धन भाषण से उत्साह से भर दिया। फाइनल मैच मानव रचना शैक्षणिक संस्थान व मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के बीच खेला गया। एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए मारुति सुजुकी ने मानव रचना कॊरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप की विजेता की ट्राफी हासिल की।

मानव रचना कॊरपोरेट क्रिकेट कप के पहले सीजन में खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित करने वाले श्री कपिल देव ने 10वे सीजन में भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस मौके पर इतने सालों में हुए बदलावों व विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानव रचना अकैडमिक के साथ साथ खेल को भी करिकुलम का अहम हिस्सा मानता है और जिस तरह की सुविधाएं यहां दी जाती है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने इसी जज्बे के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

पिछले 10 सालों से मानव रचना कॊरपोरेट क्रिकेट चैलेंज इंडस्ट्री व अकैडमिया के बीच में बेहतर संबंध स्थापित करने में लगा है। इस साल भी मारुति सुजुकी, एडिडास, एनडीटीवी, आस्ट्रेलियन हाई कमिशन, एशियन हास्पिटल, जेसीबी, एसैंचर, टीसीएस, इंडिया आयल, आजतक, एचपी, डाबर जैसे बड़ी बड़ी उद्योगों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रेसिडेंट डॊ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि मानव रचना के फाउंडर चेयरमैन डॊ. ओपी भल्ला की हमेशा से सोच रही थी कि पूर्ण शिक्षा में शैक्षिणक क्षेत्र के साथ साथ खेल भी आते हैं। खेलों से ही पूर्ण विकास होता है। खेल से ही एक बेहतर लीडरशिप क्वालिटी से लेकर टीम भावना भी सीखने का मौका मिलता है। उनकी इसी सोच के साथ मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप का आगाज हुआ था, जो कि हर साल और भी शानदार होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कपिल देव जज्बे व हिम्मत का दूसरा नाम है और इनसे हमारे खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

वहीं इस मौके पर एमआरईआई के वाइस प्रेसिडेंट डॊ. अमित भल्ला ने कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ खेला जाना बहुत जरूरी है, खेल में जीत या हार से ज्यादा जरूरी खेल भावना होती है। हम उम्मीद करते हैं कि बेस्ट टीम विजेता बनेगी। इस मौके पर मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॊ. एन.सी.वाधवा, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के एमडी व मानव रचना यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॊ. संजय श्रीवास्तव, एमआरईआई के डायरेक्टर स्पोर्ट्स श्री सरकार तलवार, मारुति सुजुकी इंडिया के चीफ मैंटर श्री एसवाई सिद्दकी, मारुति सुजुकी के एग्जीक्यूटिव आफिसर आफ प्रोडक्शन श्री राजीव गांधी व संस्थान के सभी डीन डायरेक्टर व स्टाफ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए पहुंचे।

 

( REPORT BY AJAY VERMA – 971 631 6892 )

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.