Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फरीदाबाद : भाजपा की विचारधारा देश प्रथम, द्वितीय पार्टी और अंत में स्वयं की है – उद्योग मंत्री विपुल गोयल

    फरीदाबाद : भाजपा की विचारधारा देश प्रथम, द्वितीय पार्टी और अंत में स्वयं की है – उद्योग मंत्री विपुल गोयल

    Ajay vermaBy Ajay verma22/12/2017No Comments3 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद 22 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन सैक्टर 10 स्थित पुष्प वाटिका में हुआ। बैठक का शुभारंभ भारत माता, प.दीनदयाल उपाध्यक्ष एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्र्यापण करके किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए गोपाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को गुजरात व हिमाचल के चुनावों में पार्टी की जीत की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ता कमरकस ले और इस जीत के सिलसिला बदस्तूर जारी रखा जाये। उन्होने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने का काम करें।

    इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रदेश सचिव श्रीमती गार्गी कक्कड ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए गुजरात चुनावों के अपने अनुभव कार्यकर्ताओं से साझा किये। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनावों में जो जीत हुई वो पार्टी के शीर्ष कार्यकर्ताओं की मेहनत और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व में सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की जीत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ता बहुत श्रेष्ठ कार्यकर्ता है और आगामी चुनावों में इन कार्यकर्ताओं की मेहनत और माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास के कार्यो , भ्रष्टाचार मुक्त शासन के बल पर भाजपा पुन: हरियाणा भारी बहुमत से सरकार बनायेगी।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए उद्योग मंत्री व पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा के कार्यकर्ताओं की सरकार है और सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस जीत हकदार भी है । श्री गोयल ने इस अवसर पर गिर्राजदत्त गौड, मूलचंद मित्तल, राधेश्याम शर्मा, राम गोपाल, प्रवीण चौधरी, शेर ङ्क्षसह भाटिया, हरिराम गुप्ता, सुरेश पाठक, बाबा भरता, जयदयाल सचदेव, नरेश अग्रवाल, आशा राम शेखावत, केदारनाथ मौर्या, मुन्ना लाल गंगवार, भीम सिंह लाम्बा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल पहनाकर सम्मानित किया जिन्होंने वर्षो से पार्टी को समझा और पार्टी के लिय कार्यरत रहे है। विपुल गोयल ने कहा कि यह सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार है इसीलिए कोई भी कार्यकर्ता अपने आपको अपेक्षित ना महसूस करंे व आप सभी सरकार की नीतियों और सरकार के कार्यक्रमों को जनता में पहुंचाये। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता वो कार्यकर्ता है जो अपने निजी स्वार्थो को सबसे नीचे रखता है। भाजपा की विचारधारा देश प्रथम, द्वितीय पार्टी और अंत में स्वयं की है।

    इस अवसर पर विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक मूलचंद शर्मा, हरियाणा खेल संघ उपाध्यक्ष दीप भाटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरा तौमर, महापौर श्रीमती सुमन बाला, जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी, सोहनपाल सिंह, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अनिता शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा जितेन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष मूलचंद मित्तल, राजकुमार बोहरा, मान सिंह, वजीर सिंह डागर, मीना पाण्डे, जिला सचिव भगवान सिंह, मदन पुजारा, संजीव भाटी, हरेन्द्र भडाना, श्रीमती आलोक दीप, कुसुम महाजन, रोजी पण्डित, अमित मिश्रा, अमित आहूजा, सहित अन्य जिला व प्रदेश के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा व प्रकोष्ठो के अध्यक्ष व भाजपा के सभी पार्षद उपस्थित थे।
    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.