Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » नई दिल्ली- निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली- निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन

    Ajay vermaBy Ajay verma31/12/2017No Comments3 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) नई दिल्ली। यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट (हिन्दू संगठनों का समूह) की ओर से अंग्रेजी नव वर्ष 2018 की पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर 2017 को विशाल निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन किया गया।
    दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष श्री राम निवास गोयल व विवेक विहार के निगम पार्षद श्री संजय गोयल द्वारा रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया जबकि अनेक राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक नेता शिविर में सम्मिलित हुए जिनमें पार्षद सुमन नागर, पूर्व पार्षद धर्मप्रकाश शास्त्री, नवीन शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कैलाश जैन और भाजपा शाहदरा जिला प्रभारी श्री अनिल गुप्ता के नाम उल्लेखनीय हैं।
    निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर के आयोजक एवं फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव श्री जय भगवान गोयल ने बताया कि रोड नं. 65, मुस्कान चैंक सुभाष पार्क एक्सटेंशन में लगाए गए कैम्प में आंखों, दांतों, फेफड़ों एवं  ब्लड चैकअप के साथ-साथ पूरी बाॅडी का जनरल चैकअप भी किया गया। गेलेक्सी अस्पताल की टीम ने रोगियों के फेफड़ों की जांच की जबकि मौलाना आजाद काॅलेज से आए डाॅक्टरों ने दांतों, साई रेटीना फाउण्डेशन की टीम ने आंखों, सुषमा जिंदल नर्सिंग होम व ईस्ट दिल्ली नर्सिंग होम की टीमों ने बी.पी., ब्लड व शूगर की जांच की। जिन रोगियों के दांतों में दोष पाया गया, वह अपना निःशुल्क ईलाज मौलाना आजाद डेंटल अस्पताल में करवा सकेंगे। शिविर में लगभग 570 लोगों ने अपने स्वास्थय की निःशुल्क जांच करवाई। मौलाना आजाद डेंटल अस्पताल व साई रेटीना फाउण्डेशन की टीमें विशेष तौर पर अपनी यंत्रों से लैस बसें लेकर आए थे।
    श्री गोयल ने कहा कि यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट अपनी सहयोगी संस्थाओं के साथ समय-समय पर अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन इसी कड़ी में किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का भविष्य में भी आयोजन किया जाता रहेगा। फ्रंट का मंतव्य जनकल्याण के कार्यों में भाग लेने के साथ-साथ जनसाधारण को मुफ्त जनसुविधाएं उपलब्ध कराना तो है ही इसके साथ हिन्दू धर्म की प्राचीन संस्कृति से भी लोगों को अवगत कराना है। इस संदर्भ में फ्रंट ऐसे ही सामाजिक कार्यो को प्रोत्साहन देता रहेगा।
    शिविर में सक्रिय सहयोग देने वाले महानुभावों में सर्वश्री धर्मेंद्र बेदी(संयोजक दिल्ली प्रदेश, यूएचएफ), विक्रम गुप्ता (राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रवादी शिवसेना), जी.के.रात्रा (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, यूएचएफ), जय प्रकाश बघेल(उपाध्यक्ष, दिल्ली राष्ट्रवादी शिवसेना), विनोद गुप्ता (महासचिव, दिल्ली राष्ट्रवादी शिवसेना), सुबोध बिहारी (सचिव, दिल्ली राष्ट्रवादी शिवसेना), राम अवतार गुप्ता (कोषाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश यूएचएफ), पप्पू बंसल, संजय गोयल, हरदेश अग्रवाल, पूरन सिंह, बजरंग बहादुर, त्रिवेदी, आशु पहलवान, श्रीकांत, महेंद्र आर्य,ओमपाल सिंह, जे.पी.सिंह, विनोद नहाल, अवध सक्सेना व सुमन शर्मा के नाम उल्लेखनीय हैं।
    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.