Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » FARIDABAD : 22 अप्रैल को उद्योग मंत्री विपुल गोयल के प्रोजेक्ट “ पंछी ” की शुरूआत करेंगी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी – लोगो को मुफ्त मुहैया करवाए जाएंगे वाटर हैंगिग पॉट !!!

FARIDABAD : 22 अप्रैल को उद्योग मंत्री विपुल गोयल के प्रोजेक्ट “ पंछी ” की शुरूआत करेंगी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी – लोगो को मुफ्त मुहैया करवाए जाएंगे वाटर हैंगिग पॉट !!!

Ajay vermaBy Ajay verma20/04/2017No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा )  पीएम नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा में डिजीटल रैली की शुरूआत करने वाले राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल अब प्रॉजेक्ट ‘पंछी‘ शुरू करने जा रहे हैं। हरियाणा में अपनी तरह का यह पहला और अनूठा प्रयास होगा। प्रॉजेक्ट पंछी की शुरूआत 22 अप्रैल को  सुबह 11 बजे एम सी एफ ऑडिटोरियम, एन आई टी फरीदाबाद से होगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा पीपल फॉर एनिमल्स की अध्यक्ष मेनका गांधी इसकी शुरूआत करेंगी। शहरों में बढ़ती आबादी,घटते जंगलों की वजह से कम हो रही चिडिय़ा की चहचहाट और कोयल की कू-कू को वापस लाने के उद्देश्य के साथ विपुल गोयल ने यह शुरूआत करने का फैसला लिया यह जानकारी केबिनेट मंत्री ने आज फरीदाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए केबिनेट मंत्री ने बताया की प्रोजेक्ट पंछी मुहिम की शुरूआत फरीदाबाद शहर से 22 अप्रैल को शुरू की जा रही है जिसमे केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। उन्होंने कहा की फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी कहा जाता है,ऐसे में यहां पर्यावरण प्रदूषण की समस्या के चलते भी पक्षियों की संख्या घट रही है इस दिन केबिनेट मंत्री इस मुहीम को कामयाब बनाने के लिए लोगों को मिट्टी के बर्तन यानी वाटर हैंगिग पॉट मुहैया करवाएंगे। इसके लिए बाकायदा रजिस्ट्रेशन होगा और पॉट लेने वाले लोगों से एक शपथ-पत्र लिया जाएगा। इस पॉट को नागरिक अपने घरों में लगाएंगे और इसमें रोजाना पानी भरेंगे ताकि गर्मी के दिनों में प्यासे पक्षियों को पीने का पानी मिल सके।मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत पानी नहीं मिलने की वजह से भी होती है। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर के पार्कों में ऐसी जगह चिह्नित की जा रही हैं, जहां पक्षियों के लिए दाना डाला जा सके। पार्कों में हरियाली की वजह से यहां पक्षी तो आते हैं लेकिन उन्हें खाने को कुछ नहीं मिलता। इस वजह से प्रदेशभर में पार्कों में भी पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है। दाना डालने वाली जगहों की सफाई भी हुआ करेगी ताकि वहां गंद न फैले।  इस मुहिम के साथ सामाजिक संस्थाओं को भी जोडऩे की तैयारी है।  विपुल गोयल ने कहा कि इस मुहिम के दौरान लोगों से आह्वान किया जाएगा कि वे शहरों में अधिक से अधिक पौधरोपण करें ताकि हरियाली बढऩे से पक्षियों की संख्या भी बढ़ सके।

 

 

खबरे देने के लिए संपर्क करे  AJAY VERMA 9716316892 

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.