Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » 29 मई को दिल्ली में सजेगी सुरों की भव्य महफ़िल *अनुपमा दास बिखेरेंगी मधुर आवाज़ का जादू

    29 मई को दिल्ली में सजेगी सुरों की भव्य महफ़िल *अनुपमा दास बिखेरेंगी मधुर आवाज़ का जादू

    Ajay vermaBy Ajay verma21/05/2026Updated:21/05/2026No Comments3 Mins Read
    अनुपमा दास

    Today Express News रिपोर्ट अजय वर्मा। दिल्ली के संगीत प्रेमियों के लिए यह एक विशेष और यादगार अवसर होने जा रहा है, जब मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायन से पूरे भारतवर्ष के श्रोताओं का दिल जीतने वाली युवा गायिका अनुपमा दास 29 मई को को राजधानी में एक भव्य संगीत संध्या प्रस्तुत करेंगी। अपनी सुरीली आवाज़, आत्मीय प्रस्तुति और पुराने सदाबहार गीतों को नए अंदाज़ में गाने की कला के कारण अनुपमा दास तेजी से संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं।

    संगीत के प्रति समर्पण और निरंतर साधना ने अनुपमा दास को आज उस मुकाम पर पहुँचा दिया है, जहाँ उनके कार्यक्रमों का श्रोता बेसब्री से इंतजार करते हैं। मंच पर उनकी उपस्थिति और गीतों में भावनाओं की गहराई श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती है। विशेष रूप से पुराने फिल्मी गीतों की प्रस्तुति में उनकी शैली लोगों को स्वर्णिम संगीत युग की याद दिलाती है।

    इसी क्रम में 29 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, लोधी रोड स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित होने जा रहे भव्य संगीत कार्यक्रम “चलो सजना जहाँ तक घटा चले” में अनुपमा दास अपनी मधुर आवाज़ का जादू बिखेरेंगी। इस विशेष संध्या में सुप्रसिद्ध गायक डॉ. सुनीत सेखरी तथा जुगल किशोर भी अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। कार्यक्रम का आयोजन एस जी म्यूजिकल ग्रुप की संस्थापक श्रीमती संध्या गांधी द्वारा किया जा रहा है।

    यह संगीत संध्या केवल गीत-संगीत का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पुराने और सदाबहार नग्मों को पुनः जीवंत करने का एक अनूठा प्रयास होगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में कई लोकप्रिय और दिल को छू लेने वाले गीत प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनका आनंद हर आयु वर्ग के संगीत प्रेमी उठा सकेंगे। इस संगीतमय शाम को म्यूजिक डिजाइनर अपने शानदार ऑर्केस्ट्रा, लिंकर्स साउंड, आकर्षक लाइटिंग एवं आधुनिक ग्राफिक्स के माध्यम से भव्य रूप प्रदान करेंगे।

    कार्यक्रम की एक विशेष आकर्षण यह भी होगा कि उपस्थित सभी श्रोताओं को कार्यक्रम की समाप्ति पर उपहार स्वरूप टी-शर्ट, टोपी एवं एक विशेष संगीत डायरी प्रदान की जाएगी, जिसमें संगीत की महिमा के साथ-साथ अनुपमा दास की संगीत यात्रा का प्रेरणादायी विवरण भी अंकित होगा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं के लिए गीत-संगीत से संबंधित पाँच रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक सही उत्तर देने वाले दर्शक को आकर्षक उपहार स्वरूप मिक्सर ग्राइंडर प्रदान किया जाएगा।

    दिल्ली के सांस्कृतिक और संगीत प्रेमियों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए संगीत प्रेमियों से समय रहते अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

    @topfans Anupama Das

    Das Singer Anupama Das अनुपमा अनुपमा दास गायिका सिंगर अनुपमा दास
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

    30/07/2026

    कंगना रनौत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जताया आभार, ‘भारत भाग्य विधाता’ को किया टैक्स फ्री घोषित

    10/06/2026

    शिल्पा राव ने अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने पहले गुरु, अपने पिता को ट्रिब्यूट दी

    21/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.