Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » एंजेल ब्रोकिंग ने ग्राहकों को इक्विटी और ईटीएफ में पर्सनलाइज्ड, स्मॉल-टिकट, थीमेटिक निवेश के लिए स्मॉलकेस सर्विस शुरू की

    एंजेल ब्रोकिंग ने ग्राहकों को इक्विटी और ईटीएफ में पर्सनलाइज्ड, स्मॉल-टिकट, थीमेटिक निवेश के लिए स्मॉलकेस सर्विस शुरू की

    Ajay vermaBy Ajay verma07/04/2021No Comments5 Mins Read
    Angel Broking
    Angel Broking

    Today Express News | Ajay Verma | मुंबई | अपने ग्राहकों को बेहतर पारदर्शिता और पेशेवर रूप से प्रबंधित स्टॉक बास्केट के साथ अपने दीर्घकालिक इक्विटी पोर्टफोलियो का निर्माण करने के लिए प्रेरित करते हुए एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड ने अब अपने सभी प्लेटफार्मों पर स्मॉलकेस की पेशकश को इंटीग्रेट किया है। नया इंटीग्रेशन एंजेल ब्रोकिंग ग्राहकों को उद्देश्य, थीम या स्ट्रैटजी के आधार पर स्टॉक या ईटीएफ के क्यूरेटेड बास्केट खरीदने में सक्षम करेगा।

    स्मॉलकेसेस स्टॉक / ईटीएफ के पोर्टफोलियो हैं जो भारत के टॉप सेबी-रजिस्टर्ड एडवाइजर्स और रिसर्च प्रोफेशनल्स द्वारा बनाए और प्रबंधित किए जाते हैं। सभी निवेश एक उद्देश्य, थीम, या स्ट्रैटजी जैसे कि ’स्मार्ट बीटा’, ‘थीमैटिक और सेक्टोरल’, ‘ऑल वेदर इन्वेस्टिंग’, और ईटीएफ-आधारित स्मॉलकेस के साथ-साथ अन्य बाजार अवसरों पर आधारित होते हैं। इन स्मॉलकेस को उनके रिस्क एक्सपोजर और न्यूनतम निवेश राशि के आधार पर और वर्गीकृत किया जा सकता है।

    एंजेल ब्रोकिंग ग्राहकों को स्मॉलकैप के साथ एक सूचित निर्णय लेने के लिए एक इन-डेप्थ ओवरव्यू,, संबंधित कार्यप्रणाली, फेक्टशीट्स, और संबंधित चार्ट (तुलना के साथ) प्राप्त कर सकते हैं। इंटीग्रेशन के बाद वे अपने मौजूदा खाते एंजेल ब्रोकिंग ट्रेडिंग और डीमैट खाते के माध्यम से एंड-टू-एंड लेनदेन भी पूरा कर सकते हैं। प्रोडक्ट को चरणों में रोल आउट किया जा रहा है और बहुत जल्द सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

    एक और नया लाभ यह है कि एंजेल ब्रोकिंग ग्राहकों से स्मॉलकेस का उपयोग करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    इंटीग्रेशन पर बोलते हुए श्री प्रभाकर तिवारी, चीफ ग्रोथ ऑफिसर, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड ने कहा, “एंजेल ब्रोकिंग ने कई तकनीकी चालित प्रक्रियाओं, साधनों और प्लेटफार्म विकसित कर निवेशक यात्रा को सरल बनाया है। इस दृष्टिकोण का लाभ उठाते हुए हम भारतीय खुदरा भागीदारी को सक्रिय रूप से चलाते हुए बेहतर संपदा सृजन के साथ प्रत्येक भारतीय को सशक्त बनाने की कल्पना करते हैं। हालांकि, इस विज़न के लिए लक्षित चरणों की आवश्यकता है जो लोगों के इस सेग्मेंट में प्रवेश की मुख्य बाधाओं को दूर करते हैं।”

    एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड के सीईओ श्री विनय अग्रवाल ने कहा, “अब यह समय के साथ आवश्यक हो गया है कि निवेशकों को अधिकतम रिटर्न देने के लिए प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग करें। ‘स्मॉलकेस’ का इंटीग्रेशन उन कई तरीकों में से एक है जिसमें एंजेल ब्रोकिंग अपने ग्राहकों के लिए यह सुनिश्चित करता है। एंजेल ब्रोकिंग ग्राहक अब स्टॉक / ईटीएफ बास्केट के माध्यम से आसानी से नेविगेट हो सकते हैं जो संबंधित बेंचमार्क सूचकांकों को बेहतर बनाते हैं। वे अपनी अनूठी निवेश रणनीति और जोखिम की भूख के अनुसार अधिक विकल्पों का भी लाभ उठा सकते हैं। ”

    श्री वसंत कामथ, संस्थापक और सीईओ, स्मॉलकेस टेक्नोलॉजी प्रा.लि., ने कहा, “स्मॉलकेस लाखों लोगों को सरल, पारदर्शी और विविधीकृत उत्पादों में निवेश में मदद करने के लिए भारत के सबसे सम्मानित वित्तीय संस्थानों सहित पूंजी बाजार सहभागियों के साथ काम करता है। एंजेल ब्रोकिंग ने रिटेल ब्रोकिंग स्पेस में प्लेटफॉर्म, टूल्स और प्रोडक्ट्स के साथ रिटेल ब्रोकिंग स्पेस में एक अलग ब्रांड बन गया है, जिसके परिणामस्वरूप उसने तेजी से विकास किया है और पैठ बनाई है। हम एंजेल ब्रोकिंग के साथ मिलकर स्मॉलकेस इकोसिस्टम के एक महत्वपूर्ण रणनीतिक भागीदार के रूप में काम करने और अपने ग्राहकों को इक्विटी निवेश के लिए दीर्घकालिक पोर्टफोलियो-आधारित नजरिया अपनाने में सक्षम बनाने में खुशी महसूस कर रहे हैं।”

    ग्राहकों के लिए स्मॉलकेस के कुछ फायदों में परफॉर्मंस की ट्रैकिंग, रीबैलेंसिंग, एसआईपी-आधारित निवेश, पोर्टफोलियो हेल्थ एनालिसिस और पार्शियल एक्जिट शामिल हैं। ग्राहक अपने स्वयं के स्मॉलकेस भी बना सकते हैं जिसमें 50 स्टॉक तक निर्बाध रूप से शामिल हो सकते हैं।

    स्मॉलकेस इंटीग्रेशन एंजेल ब्रोकिंग के ग्राहकों के लिए स्टॉक और ईटीएफ निवेश को आसान बनाता है, जो हमारे ARQ प्राइम सिफारिशों के अलावा विकल्पों के एक बड़े पूल का विस्तार करता है। ARQ प्राइम एक स्मार्ट-बीटा-आधारित निवेश इंजन है जो स्टॉक सिफारिशों का विस्तार करने से पहले 1 बिलियन से अधिक डेटा पॉइंट्स का विश्लेषण करता है।

    एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड के बारे में

    एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड (एबीएल) एनएसई पर एक्टिव कस्टमर्स के मामले में भारत में सबसे बड़े रिटेल ब्रोकिंग हाउसों में से एक है। एबीएल एक टेक्नोलॉजी के नेतृत्व वाली वित्तीय सेवा कंपनी है जो ब्रांड “एंजेल ब्रोकिंग” के तहत अपने ग्राहकों को ब्रोकिंग और सलाहकार सेवाएं, मार्जिन फंडिंग, शेयरों के खिलाफ लोन और वित्तीय उत्पादों की डिलीवरी की सुविधा प्रदान करती है। ब्रोकिंग और संबद्ध सेवाओं की पेशकश (i) ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म, और (ii) 14,000 से अधिक अधिकृत व्यक्तियों के नेटवर्क के माध्यम से की जाती है।

    एबीएल के पास एंजेल ब्रोकिंग मोबाइल एप्लिकेशन के 7 मिलियन से अधिक डाउनलोड और एंजेल बीईई (BEE) मोबाइल एप्लिकेशन के 1 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं, जो ग्राहकों को डिजिटल रूप से सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाते हैं। भारत में लगभग 97.6% या 18,797 पिन कोड्स में हमारे ग्राहक रहते हैं। एबीएल क्लाइंट असेट्स में ~ 236,960 रुपए और 3.75 मिलियन से अधिक ऑपरेशन ब्रोकिंग खातों का प्रबंधन करता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    18 वर्षीय छात्र ने मां की डांट के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

    31/03/2026

    मानव रचना में 2,150 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान; केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स की संख्या 6 से बढ़कर 23 होने का उल्लेख किया

    07/02/2026

    हैबिल्ड ने शुरू किया ‘हर घर योग’ अभियान; लाखों भारतीय एक साथ सुधारेंगे अपनी जीवनशैली

    12/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.