Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » अगस्त 2022 में एंजल वन के ग्राहकों की संख्‍या बढ़कर 11.18 मिलियन पहुंची, सालाना 8.19% की वृद्धि दर्ज की गई

    अगस्त 2022 में एंजल वन के ग्राहकों की संख्‍या बढ़कर 11.18 मिलियन पहुंची, सालाना 8.19% की वृद्धि दर्ज की गई

    vishal rajputBy vishal rajput15/09/2022No Comments3 Mins Read
    Angel one logo 2021

    अगस्त के लिए कंपनी का समग्र औसत दैनिक राजस्व वार्षिक आधार पर 117.9% की वृद्धि के साथ 12.38 ट्रिलियन रुपये पहुंच गया

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । हैदराबाद, भारत, 30 अगस्त, 2022: 15 सितंबर 2022: फिनटेक कंपनी एंजल वन लिमिटेड (जिसे पहले एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने अगस्त 2022 में अपने ग्राहकों की संख्‍या में बढ़ोतरी जारी रखी है। अगस्त महीने में 0.44 मिलियन ग्राहकों को जोड़े जाने के साथ कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्‍या 11.18 मिलियन हो गई, जो सालाना आधार पर 81.9% की वृद्धि है। कंपनी के औसत दैनिक कारोबार सालाना में भी बढ़ोतरी हुई और यह 117.9% बढ़कर 12.38 ट्रिलियन रुपये पहुंच गया।

    एंजल वन अपने व्यावसायिक प्रदर्शन में निरंतरता का प्रदर्शन जारी रखे हुए है। कंपनी ने अगस्‍त 2022 में 72.53 मिलियन ऑर्डर दर्ज किए, जो सालाना आधार पर 44.9% की वृद्धि दर्शाता है। इस बीच, अगस्‍त महीने के लिए कंपनी की कुल इक्विटी बाजार हिस्सेदारी 21.5% रही। अगस्त 2022 के लिए एंजल वन की औसत क्लाइंट फंडिंग बुक 13.72 बिलियन रुपये थी।

    अगस्त 2022 की वृद्धि का जिक्र करते हुए एंजल वन लिमिटेड के मुख्य विकास अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने कहा, “चुनौतीपूर्ण मैक्रो वातावरण के बावजूद, भारत में डीमैट खातों और खुदरा निवेशकों की भागीदारी में वृद्धि जारी है। हमें खुशी है कि एंजल वन हर महीने ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को पूंजी बाजार में भाग लेने में सक्षम बनाकर इस वृद्धि में योगदान दे रहा है। एक डिजिटल कंपनी के रूप में, हम भौगोलिक रूप से बिखरी हुई आबादी तक यह पहुंच प्रदान करके खुश हैं और इस प्रकार हम भारत के वित्तीयकरण में सहायता कर रहे हैं।’’

    एंजल वन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायण गंगाधर ने कहा, “डिजिटलीकरण उद्योग के विकास को गति दे रहा है, और एंजल वन इसमें सबसे आगे है। हमने ग्राहकों की बढ़ती संख्‍या को एक डिजिटल पारितंत्र प्रदान करने पर फोकस किया है, जो न केवल निर्बाध है बल्कि सुरक्षित भी है, क्योंकि वे लंबी अवधि में धन निर्माण की अपनी यात्रा में निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं। हम तकनीक का उपयोग करके और अपने उत्पादों और सेवाओं को अपग्रेड करके क्लाइंट अनुभव को बेहतर बनाने में लगातार निवेश करते रहे हैं।”

    एंजल वन का हाल ही में लॉन्च किया गया सुपर ऐप अब सभी उपयोगकर्ताओं के लिए वेब और आईओएस संस्करणों में उपलब्ध है। पांच प्रमुख स्तंभों – (एस.टी.ए.आर.एस) – सादगी, पारदर्शिता, उपलब्धता, विश्वसनीयता और तेजी के आधार पर, सुपर ऐप पूंजी बाजार में निवेश करने का अधिक सुरक्षित, सरल और जरूरतों के मुताबिक समाधान की पेशकश कर रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    एसीटी फाइबरनेट ने ट्यूरिटो के साथ मिलकर भारतीय घरों में एआई आधारित शिक्षा पहुंचाई

    19/06/2026

    मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया को ‘ऑटोमोबाइल: टॉप एक्सपोर्टर’ घोषित किया गया

    18/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.