Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » एमजी एस्टर में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो स्टैंडर्ड के तौर पर उपलब्ध होंगे, हर वेरिएंट में मिलेगी टच-स्क्रीन

एमजी एस्टर में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो स्टैंडर्ड के तौर पर उपलब्ध होंगे, हर वेरिएंट में मिलेगी टच-स्क्रीन

Ajay vermaBy Ajay verma09/09/2021No Comments2 Mins Read
Apple CarPlay and Android Auto will be available as standard in MG Aster, touch-screen will be available in every variant

Today Express News | Ajay verma | कंपनी की ओर से जारी की गई ताजा जानकारी के मुताबिक नए एमजी एस्टर में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो स्टैंडर्ड के तौर पर दिए जाएंगे। इसका मतलब यह है कि कंपनी इस कार के हर वेरिएंट में यह फीचर देने जा रही है। अब चूंकि यह फीचर हर वेरिएंट में उपलब्ध होगा, तो इसके हर वेरिएंट में टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है।

आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने खुलासा किया है कि इस कार में इंडस्ट्री-फर्स्ट पर्सनल एआई असिस्टेंट और पहली सेगमेंट ऑटोनॉमस लेवल-2 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो की बात करें तो यह कार मालिक के मोबाइल फोन से कनेक्ट हो सकेगा इसके बाद यह कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम तक असीमित एक्सेस प्रदान करेगा। यह सिस्टम सुनिश्चित करता है कि कार मालिक/चालक स्टीयरिंग व्हील पर हाथ रखते हुए और सड़क पर नजरें रखते हुए कार की सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस कार को 10.25 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश करेगी।

आपको बता दें कि कंपनी एमजी एस्टर की लगातार टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में इस एसयूवी की टेस्टिंग पहाड़ों में की गई। एमजी मोटर नई एस्टर एसयूवी की कई अलग-अलग क्षेत्रों में टेस्टिंग कर रही है।

टेस्टिंग के दौरान इस कार की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में इसका फ्रंट, साइड और रियर साइड देखा जा सकता है। इसके फ्रंट में एमजी के लोगो के साथ कंपनी की सिग्नेचर ग्रिल दी जाएगी और ग्रिल के दोनों तरफ एलईडी हेडलाइट यूनिट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके नीचे फॉग लाइट्स लगाई जाएंगी। साथ ही बंपर पर शार्प लाइन्स दी गई हैं, जो इसे दमदार लुक देती हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 5-स्पोक अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। इसके अलावा ओअारवीएम (ORVM) पर इंडिकेटर लगाए जाएंगे। इसकी टेल लाइट और एमजी लोगो को पीछे की तरफ से भी देखा जा सकता है।

Android Auto Apple CarPlay mg MG Aster touch-screen एंड्रॉइड ऑटो स्टैंडर्ड एप्पल कारप्ले एमजी एस्टर टच-स्क्रीन
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

स्मार्ट कूलिंग, स्मार्ट गर्मियाँ, कूल बचत: सैमसंग के बीस्पोक एआई एसी करते हैं यह काम

01/04/2026

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लगातार 20वें साल बना दुनिया का नंबर-1 टीवी ब्रांड

10/03/2026

टाटा मोटर्स ने लेजेंडरी टाटा सिएरा का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन पेश किया

19/11/2025
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.