Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फरीदाबाद में जेजेपी को बड़ा झटका, अजय भड़ाना ने समर्थकों सहित पार्टी को कहा अलविदा

    फरीदाबाद में जेजेपी को बड़ा झटका, अजय भड़ाना ने समर्थकों सहित पार्टी को कहा अलविदा

    Ajay vermaBy Ajay verma07/08/2024No Comments2 Mins Read

     

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । फरीदाबाद। हरियाणा में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढऩे लगी है और नेताओं के पार्टी व दल छोडऩे का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में इनेलो की टिकट पर पूर्व में बडखल क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके जेजेपी के बडखल हल्का अध्यक्ष अजय भड़ाना ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ जननायक जनता पार्टी को अलविदा कह दिया। अजय भड़ाना ने कहा कि यह फैसला उन्होंने अपने समर्थकों से सलाह-मशविरा के बाद लिया है, हालांकि जेजेपी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिला है, लेकिन प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों के चलते उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह अपने साथियों व समर्थकों से विचार विमर्श करने के बाद ही अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। गौरतलब है कि पिछले करीब 16 सालों से अजय भड़ाना फरीदाबाद की राजनीति में एक जाना-पहचाना चेहरा है। इनेलो से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले अजय भड़ाना युवा इनेलो के प्रदेश महासचिव, युवा इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता, युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष जैसे पदों पर आसीन रह चुके है। पार्टी के प्रति समर्पण भावना के चलते उन्हें वर्ष 2019 में इनेलो ने बडखल विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था और वर्तमान में वह जेजेपी के बडखल हल्का अध्यक्ष के पद पर आसीन थे। अजय भड़ाना के साथ जेजेपी छोडऩे वालों में खेल प्रकोष्ठ के बडखल हल्का अध्यक्ष राहुल भड़ाना, उपाध्यक्ष उदयवीर भड़ाना, चरणजीत सिंह, रविन्द्र चौहान, पंकज चौधरी, जिला सचिव अजीत कुमार, हल्का महासचिव रोहित भड़ाना, नीरज भड़ाना, हल्का महासचिव कमल कुमार, मनोज सिंह, पप्पू, हल्का सचिव अनुज शर्मा, मनोज सिंह, रविन्द्र सिंह, सूरज शर्मा, दीपक शर्मा, तनवीर अहमद, सन्नी भड़ाना, युवा जिला महासचिव विक्की भड़ाना, नवीन शर्मा, अनन्जय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ प्रिंस, सन्नी प्रधान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल, महासचिव अहमद अली शामिल अनेकों जजपा कार्यकर्ता शामिल है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.