Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 12
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भाजपा फ़रीदाबाद ने फूँका केजरीवाल और आतिशी का पुतला

भाजपा फ़रीदाबाद ने फूँका केजरीवाल और आतिशी का पुतला

Ajay vermaBy Ajay verma28/01/2025No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद 28 जनवरी । अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का पुतला फूँकने के बाद भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने इस दौरान कहा कि दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होने हैं, जिनमें वहां भाजपा की सरकार आनी तय है, जिससे अरविंद केजरीवाल को अपनी पार्टी की सत्ता जाती दिखाई देने लगी है। ऐसे में केजरीवाल ने यमुना के दूषित पानी को लेकर हरियाणा प्रदेश व मुख्यमंत्री नायब सैनी पर इसे जहरीला बना दिए जाने का बयान दिया है, जो निंदनीय है।

केजरीवाल झूठ और फ़रेब की राजनीति कर दिल्ली की जनता को पिछले 10 साल से बहका कर वोट बटोरने का काम कर रहे हैं, लेकिन उनका असली चेहरा दिल्ली की जनता के सामने आ गया है, दिल्ली की जनता ने अबकी बार केजरीवाल एवं आप की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और भाजपा को सत्ता पर बैठाने का संकल्प ले लिया है । फ़रीदाबाद के ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की यमुना के पानी में ज़हर मिलाने को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने फ़रीदाबाद के पुरानी सब्जी मंडी चौक, ओल्ड फरीदाबाद पर इकट्ठा होकर केजरीवाल व आतिशी का पुतला फूंककर जमकर रोष जाहिर किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, ज़िला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, ज़िला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, ज़िला सचिव मुकेश अग्रवाल, सचिन शर्मा, शोभित अरोड़ा, शिव रतन गुप्ता,अनीता शर्मा, डिप्टी, सुभाष आहूजा,बंसीलाल,यश जाजोरिया,महेश माहौर,गौरव व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुतले जलाए तो जमकर केजरीवाल मुर्दाबाद, आतिशी मुर्दाबाद के नारे लगाये। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कड़ा रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के सामने केजरीवाल की असलियत आ चुकी है और अब वहां की जनता उनसे किनारा कर चुकी है। यह देख केजरीवाल इस तरह के आधारहीन बयान देने लगे हैं, जिन्हें भाजपा कार्यकर्ता सहन नहीं कर सकते।

bjp faridabad BJP Faridabad burnt effigies of Kejriwal and Atishi अरविंद केजरीवाल आतिशी जहरीला भाजपा फ़रीदाबाद मुख्यमंत्री आतिशी यमुना दूषित पानी
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग का संदेश, अमृता अस्पताल में सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

10/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में वेस्ट मैनेजमेंट पार्क का उद्घाटन

05/06/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने उन्नत कार्डियाक केयर को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया पेसमेकर क्लीनिक

05/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.