रिपोर्ट अजय वर्मा / प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल हमेशा कुछ ना कुछ अलग करने की सोच रखते हैं इसी के चलते आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 14 में शहर वासियों को फील गुड करने की कवायद शुरू की। विपुल गोयल ने शीतकालीन फूल वितरण समारोह में शहर वासियों को फूलों की पौध वितरित की। इस मौके पर नगर निगम की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी विशेष रूप से मौजूद रही। साथ में सेक्टर 14 के गणमान्य जनों ने शिरकत की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सर्दी में शहर को सुंदर बनाने और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि न केवल पर्यावरण बल्कि मानसिक रूप से शहर वासियों को फील गुड करने के लिए भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं और आगे भी किए जाएंगे। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व मेयर प्रवीण जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर जहां पर्यावरण विशेषज्ञ उपस्थित रहे वहीं क्षेत्र के गण मान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया l
video –
