Browsing: Crime NEWS

Today Express News | Ajay verma | Faridabad |आपको बताते चलें कि बीते वर्ष 4 दिसंबर 2020 को आरोपियों ने नवीन नगर चौकी एरिया के अंतर्गत आने वाले शिव एनक्लेव पार्ट 3 स्थित एक घर में ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।

Today Express News | Ajay verma | पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह द्वारा दिए गए अपराधियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दुकानदार के साथ लूट करके बाद में उसे रंगदारी मांगने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Today Express News | Ajay Verma | फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने छीना झपटी के मामले में पिछले 2 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान विक्रम पुत्र रामविलास निवासी सफियाबाद बिहार हाल किराएदार सेक्टर 11 शिव कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है। प्रभारी क्राइम ब्रांच सब इंस्पेक्टर सुमेर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ छीना झपटी के तहत कई मामले दर्ज है जिनमें आरोपी जेल भी जा चुका है। आरोपी वर्ष 2018 के छीना झपटी के थाना कोतवाली के एक मामले में पिछले 2 साल से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आज आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Today Express News / Ajay verma / क्राइम ब्रांच इंचार्ज ने बताया की आरोपियों ने थाना कोतवाली एरिया में एक राहगीर महिला से उसका पर्स छीन कर फरार हो गए थे।  जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में छीना झपटी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार आरोपियों को देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस सहित धर दबोचे में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान फैसर उर्फ फैशल, यूनूस उर्फ काला, जाहुल और इस्माइल के रूप में हुई है। सभी आरोपी जिला नूहं मेवात के रहने वाले हैं। प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने बताया कि आरोपियों को विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर दिनांक 30 दिसंबर 2020 को हार्डवेयर चौक सरूरपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Today Express News / Ajay verma / क्राइम ब्रांच इंचार्ज ने बताया की आरोपी ने थाना सैक्टर-7 के एरिया में 28 दिसम्बर तथा थाना कोतवाली में 24 अक्टूबर को एक चोरी की घटनों को अंजाम दिया। आरोपी से चोरी की  स्कूटी  भी बड़खल के तीन नंबर क्षेत्र से बरामद की।  पूछताछ में उपरोक्त आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदि है।

Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद / क्राईम ब्रांच DLF ने 3 आरोपीयो को सूचना के आधार पर गांव सिही बल्लबगढ़ से अवैध शराब सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है। 

Today Express News / Ajay verma / बड़खल क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी उप-निरीक्षक राकेश सिंह की टीम ने  गाड़ी का सिलेंसर चोरी करने के आरोप में 2 आरोपियों युसूफ और दिनेश को सेक्टर 58 के खैतान चौक से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| 

Today Express News / Ajay verma / फरीदाबादः थाना आदर्श नगर पुलिस ने दिल्ली पुलिस में भर्ती करने के नाम पर लाखों रूपए ऐंठने वाले एक आरोपी को दबौचने में कामयाबी हासिल की है।  आरोपी की पहचान सूरज निवासी चंपारण बिहार के रूप में हुई है।  आपकों बता दें कि शिकायतकर्ता दीपक ने पुलिस को दिनांक 17.07.2019 को दी शिकायत में बताया कि वह शामली यू.पी का रहने वाला है हाल ही में आदर्श नगर बल्लबगढ में अपने बहनोई के घर पढने के लिए पिछले 1 साल 6 महिने से रह रहा है।

Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल की टीम ने गांजा तस्कर भारत सिंह को गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर एत्मादपुर पुल फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है| आरोपी के कब्जे से 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है|