जिला रेडक्रॉस सोसायटी भवन सेक्टर 12 में टीवी के मरीजों को प्रोटीन डाइट रोटरी क्लब ऑफ ग्रेस एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा प्रदान की गई, कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल ने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी में टीवी के मरीजों को प्रोटीन डाइट दी जाती है
Browsing: FARIDABAD
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे जिला भाजपा महामंत्री सोहनपाल छोकर ने कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार आम जनता की इच्छा के अनुरूप काम करने में विश्वास रखती है और फरीदाबाद नगर निगम सीमा विस्तार मामले में भी लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा.
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ सेक्टर 2 स्थित पानी के बूस्टर का निरीक्षण किया । इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सभी ट्यूबेलोंं की स्थिति का जायजा लिया और पानी की कमी को देखते हुए मोके पर सेक्टर 2 बूस्टर के नजदीक दो नए ट्यूबेल लगाने के आदेश दिए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के नए कार्यक्रम फ़ूड एक्सप्रेस में आप सबका स्वागत है। Food Express में हम आपको सड़क से लेकर 5 स्टार होटल्स की सर्विसिज़ और फ़ूड से जुडी जानकारियाँ वीडियो के माध्यम से देंगे।
फरीदाबाद, 09 अक्टूबर। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 123437 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 81614 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 42666 लोग अंडर सर्विलांस हैं।
फरीदाबाद: कार्यालय पुलिस आयुक्त में आयोजित बीट अधिकारियों की एक संगोष्ठी के दौरान गत सप्ताह में उनके द्वारा उनके बीट ऐरिया में किए गए कार्यों को ब्यौरा लेते हुए पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद ओ॰पी॰ सिंह द्वारा कहा गया कि फरीदाबाद में एक प्रभावशाली बीट सिस्टम लागू होने से लोगों को फैमली डॉक्टर की तरह एक फैमली पुलिस ऑफिसर भी मिल गया है।
फरीदाबाद, 9 अक्टूबर: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के फैकल्टी ऑफ अलाइड साइंसिस द्वारा तीन दिवसीय वर्चुअल इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में हाल ही में फिजिकल थेरेपी और रिहैबिलिटेशन में की गई तरक्की के बारे में चर्चा हुई।
फरीदाबाद का नेहरू कालेज एक बार फिर से विवादों में नज़र आ रहा है। एक गुप्त शिकायत के आधार पर हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया फरीदाबाद के सरकारी नेहरू कालेज पहुंची। उन्होंने बताया की कुछ छात्राओं और टीचर्स के गुप्त मेल उन्हें मिले थे
एनआईटी की ओल्ड प्रेस कालोनी में दो लूटेरो ने दुकानदारों से लूट की कोशिश की। दुकानदारों ने बताया की करीब तीन बजे के आस पास दो नकाबपोश युवक उनकी दूकान पर आये और उनसे पैसे देने की बात कहने लगे दुकानदार ने जब पैसे नहीं दिए तो युवको ने बन्दूक से उनके सर पर वार कर दिया और फरार हो गए।
फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज सुबह पुलिस कमिश्नरेट फरीदाबाद के सभी पुलिस उपायुक्तों तथा सहायक पुलिस आयुक्तों को बैठक के दौरान कहा कि फरीदाबाद को हर तरह के अपराध से मुक्त करने के लिए विभिन्न युक्तियाँ अपनाई जा सकती हैं।