Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » खरीफ फसल खरीद का कार्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार निरन्तर चल रहा है : एसडीएम अपराजिता

    खरीफ फसल खरीद का कार्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार निरन्तर चल रहा है : एसडीएम अपराजिता

    Ajay vermaBy Ajay verma26/11/2020No Comments2 Mins Read
    SDM Aparajita
    Aparajita SDM (बल्लभगढ़)

    फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 26 नवंबर। एसडीएम अपराजिता ने कहा कि स्थानीय अनाज मण्डी बल्लभगढ़ और मोहना अनाज मण्डी में खरीफ फसल खरीद का कार्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार निरन्तर चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों अनाज मण्डीयो में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार बाजरा की सरकारी खरीद गत एक अक्टूबर से और पी आर किस्म धान की खरीद 5 अक्टूबर से शुरू की गई थी।

    उपमंडल में आज वीरवार को अब तक धान की कुल 6 लाख 29 हज़ार 559 क्विंटल, बाजरा 30 की हजार क्विंटल और कपास की 19 हजार 69 क्विंटल खरीद की गई है। खरीद का कार्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार और दोनों अनाज मण्डीयो में कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार नियमों की सही पालना के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कृषि विपणन बोर्ड तथा सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये गए हैं, कि वे किसानों और आढतियो के बीच तालमेल बनाकर फसल खरीद का कार्य बेहतर तरीके से करें।

    हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के स्थानीय बल्लभगढ़ अनाज मण्डी के सचिव ऋषि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार मण्डी में कपास, धान व बाजरा की खरीद की जा रही है। धान की पी आर किस्म की खरीद एमएसपी 1888 रूपये प्रति क्विंटल की दर से और बाजरा की खरीद 2150 रूपये प्रति क्विंटल की दर से सरकारी एजेंसियों द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया की अब तक दो लाख 93 हजार 39 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है। कपास की 19 हजार 69 क्विंटल और बाजरा की 30 हजार क्विंटल खरीद की जा चुकी है।

    उन्होंने बताया कि धान व बाजरा की खरीद एसएचडब्लूसी तथा हैफेड द्वारा सरकारी हिदायतों के अनुसार की जा रही है। स्थानीय अनाज मण्डी के कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान की 1509 किस्म की अब तक एक लाख एक हजार 907 क्विंटल, सरबती किस्म की 12 हजार 993 क्विंटल, बासमती की एक लाख 33 हजार 275 क्विंटल और पी आर किस्म 44 हज़ार 864 क्विंटल खरीद अब तक की गई है। इसी प्रकार बाजरा की 30 हजार क्विंटल और कपास की 17 हजार 932 क्विंटल खरीद अब तक किसानों से की गई है। मोहना अनाज मण्डी के कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान की 1509 किस्म की एक लाख 24 हजार 262 क्विंटल और 1121 किस्म की 2 लाख 12 हजार 258 क्विंटल तथा कपास की 1 हजार 137 क्विंटल खरीद अब तक किसानों से की गई है।

    ballabhgarh news Kharif crop Latest News sdm Aparajita TODAY EXPRESS NEWS एसडीएम अपराजिता खरीफ फसल
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.