टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जे.सी. बोस विश्वविद्यालय फरीदाबाद इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में हुई छात्रा वंशिका बर्नेला की आत्महत्या की हृदयविदारक घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग की है।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 11 अगस्त 2025 – जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के शकुंतलम हॉल में आज, दिनांक 11 अगस्त, 2025 को प्रातः 11:00 बजे, तृतीय वर्ष बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की छात्रा वंशिका की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिनका दुखद निधन 9 अगस्त, 2025 को हुआ था।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश के अमर शहीदों एवं बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा यात्रा से बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता क्योंकि यह तिरंगा हमें उनके बलिदान की हर पल याद दिलाता है। वह यहां आगरा चौक से पल्ला पुल तक निकली विशाल तिरंगा यात्रा में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। मंत्री नागर ने बताया कि यह मात्र तीन रंग का झंडा नहीं है बल्कि हमारे देश का स्वाभिमान है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 9 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से रोडवेज बसों में दी गई निशुल्क बस सुविधा से राखी बांधने जा रही बहनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। महिलाओं का कहना था कि सरकार ने इस बार भी जो मुफ्त यात्रा की सौगात दी है, उससे सभी बहनें अपने भाइयों के घर आसानी से पहुंच रही हैं और इस त्यौहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रही हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फ़रीदाबाद:ह्यूमन लिगल एवं कमला देवी चैरिटेबल फाउडेशन ट्रस्ट ने ओल्ड फरीदाबाद जगबीर सिंह मार्किट बसेलवा कॉलोनी में दिव्यांगों के लिए लगाया गया कैंप ह्यूमन लिगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन संस्था और भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ग्रेटर फरीदाबाद सेवा के लगातार कार्य कर रही है जिसमे दिव्यांगों और सीनियर सिटीज़न के लिए सहायक उपकरण वितरण एक मुख्य है । 2000 से अधिक दिव्यांग- बच्चे, महिलाएँ , वृद्ध और वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो चुके है और 5000/ से अधिक सहायक उपकरण वितरित किए जा चुके है ।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आगामी 14 अगस्त को देशभर में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा। इस स्मृति दिवस का उद्देश्य देश की जनता, विशेषकर युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी, उससे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और बलिदान की गाथाओं से अवगत कराना है ताकि राष्ट्रीय एकता की भावना को और सशक्त किया जा सके।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / मेक इन इंडिया को सार्थक करने और अपने बेहतरीन टॉयज प्रोडक्ट्स से बच्चो के चेहरों पर खुशी लाने वाली जानी मानी फन राइड एण्ड़ डेश कंपनी द्वारा फ़रीदाबाद के होटल डिलाइट ग्रैंड में खिलौनों की श्रृंखला में EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट प्रोडक्ट्स की ग्रेंड लॉन्चिंग व डीलर्स मीट का आयोजन किया गया। जिसके बाद अब नन्हें बच्चे भी थार गाड़ी ओर स्पोर्ट्स बाइक चलाने का अनुभव अपने बचपन में हैं लें सकेंगे । इस मौके पर फन राइड्स एंड डैश के मैनेजिंग पार्टनर रविन्द काचरू ओर डेजिगनेटेड पार्टनर सौरभ काचरू मुख्य रूप से पहुचें जिनका स्वागत फन राइड ऐंड डैश के फ़रीदाबाद के डिस्टरीबीयूटर बाला जी प्रोडक्ट कंपनी के ऑनर नरेन्द्र गर्ग द्वारा किया गया ।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद , 29 जुलाई : हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद फरीदाबाद द्वारा एनएच-5 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से 40 से अधिक सरकारी स्कूलों के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने अपनी प्रतिभा का मंचन किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे सेल्फी विद प्लांटेशन 4.0 अभियान के अंतर्गत सेक्टर-15 स्थित एक पार्क में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर को खास बनाते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष एसएस बांगा ने अपने बचपन के दोस्तों के साथ मिलकर 31 फलदार पौधे रोपे। इनमें आम, चीकू, जामुन, आंवला, संतरा और नींबू जैसे पौधे शामिल थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । चंडीगढ़, 26 जुलाई। हरियाणा में ‘युवा जोड़ो अभियान’ के तहत निरंतर युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला अब राजस्थान में भी एक्टिव हो गए है। दिग्विजय ने राजस्थानी युवाओं से जुड़े एक अहम विषय को उठाया है। शनिवार को दिग्विजय चौटाला ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जयपुर में राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से मुलाकात की और राजस्थान में प्रत्यक्ष रूप से छात्रसंघ चुनावों की बहाली को लेकर एक ज्ञापन पत्र राज्यपाल को सौंपा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राजस्थान में दो वर्षों से छात्रसंघ चुनावों पर लगी रोक युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, इसलिए युवाओं के हित में चुनाव की बहाली बेहद जरूरी है।