Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भाजपा ने उजाड़ने का किया काम : अवतार भड़ाना

भाजपा ने उजाड़ने का किया काम : अवतार भड़ाना

Ajay vermaBy Ajay verma15/12/2025No Comments2 Mins Read
BJP-has-done-the-work-of-destruction_-Avtar-Bhadana

रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीबों को बसाने का काम किया है और भाजपा ने इसका उल्ट गरीबों, किसानों व मजदूरों के आशियानों को उजाडऩे में लगी हुई है। पूर्व सांसद श्री भड़ाना आज गांव बड़ोली-प्रहलादपुर में चल रहे घर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित धरने में उपस्थित ग्रामीणों व किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। यह धरना पूर्व पार्षद वीरपाल गुर्जर के नेतृत्व में चल रहा। इस मौके पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने धरनारत किसानों व ग्रामीणों को अपना व कांग्रेस का पूरा समर्थन दिया। इस मौके पर उपस्थित प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि सरकार को जन भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। जिला प्रशासन और सरकार को बडोली गांव में तुरंत तोडफोड़ की कार्रवाई रोक देना चाहिए क्योंकि यह किसानों की जमीन है, किसान देश का अन्नदाता होता है। किसानों के साथ इस तरीका का बर्ताव अशोभनीय है। कांग्रेस  सरकार ने सभी वर्गों के लोगों के लिए काम किए थे, चाहे किसान हो, मजदूर हो, लेकिन भाजपा सरकार केवल और केवल गरीबों को उजाडऩे का काम कर रही है। पूरे फरीदाबाद में विकास नाम की कोई चीज नहीं रह गई। सिर्फ तोडफ़ोड़ की चल रही है। गरीबों लोगों की रेहडिय़ां तोड़ी जा रही है। बाजारों को उजाड़ा जा रहा है। 50-50 साल से जो लोग बैठे है वह अब कहां जाए, न तो वह लोग नौकरी करने लायक है और रोजगार सरकार ने समाप्त कर दिया है। उन्होंने धरने पर बैठे हुए किसानों को गांव वासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं और कांग्रेस उनकी लड़ाई सडक़ से लेकर विधानसभा व लोकसभा तक लड़ेगी और पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है, गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वह आपकी बात को अपने बड़े नेताओं तक भी पहुंचेगें और सरकार से भी बातचीत करेगें। इस अवसर पर बल्लभगढ़ से प्रत्याशी रही पराग शर्मा, चंद्रपाल सरपंच, जगबीर नागर सरपंच, पूर्व पार्षद वीरपाल गुर्जर, लेखराज पहलवान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Avtar Bhadana BJP CONGRESS VS BJP Haryana Politics POLITICS today epress news Village Baroli-Prahladpur www.todayexpressnews.com अवतार भड़ाना गांव बड़ोली-प्रहलादपुर टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ भाजपा
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

व्हीलचेयर पर निर्भरता वाले 69-वर्षीय ब्लड कैंसर मरीज का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से किया गया सफल उपचार

26/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026

मस्ती के साथ जिम्मेदारी भी निभाएं बच्चे, छुट्टियों में करें पौधारोपण और स्वच्छता अभियान : उमेश भाटी

22/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.