रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीबों को बसाने का काम किया है
Browsing: Haryana Politics
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / चंडीगढ़, 6 अक्टूबर।हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पहले बाढ़ और अब बेमौसम बरसात के कारण हरियाणा के किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सैर सपाटे के लिए जापान निकल गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बेमौसम बरसात के कारण किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा मिलना चाहिए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर तंज कसे। उन्होंने हुड्डा द्वारा लगाए आरोपों पर बोला कि वो खुद की सरकारों की कारगुजारियां भुला नहीं पा रहे हैं। हुड्डा सरकारों में किसानों को कई कई दिन लाइनों में लगना पड़ता था और दलाल किसानों को लूटते थे लेकिन हमारी सरकार में अन्नदाता की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
Today Express News | Ajay verma |फरीदाबाद। मंगलवार प्रात: सैक्टर-7 ई स्थित वरिष्ठ कांग्रेस के नेता एवं पूर्व पार्षद जगन डागर का निवास पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया। पुलिस ने घर के अन्दर और बाहर घेराबंदी कर दी । गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा एवं राज्यसभा से सांसद चौधरी दीपेन्द्र सिंह हुडडा के चेहते वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन डागर ने किसानों की आवाज उठाने के लिए उनके आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसी बीच मात्र कुछ समय में ही दीपेन्द्र सिंह हुडडा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा उनके निवास पर पहुंच कर उनका कद बढ़ाने का काम किया।
Today Express News / Ajay verma / चंडीगढ़, 15 दिसंबर। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर जननायक जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इन चुनावों में फतेह हासिल करने के लिए निरंतर रणनीति तैयार कर रहे है। इसी कड़ी में जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
चंडीगढ़ । जननायक जनता पार्टी ने आगामी पंचयात और नगर निगम चुनावों के लिए अलग-अलग दो कमेटियों का गठन किया हैं। इन दोनों कमेटियों में पार्टी के 9 वरिष्ठ नेता शामिल है।
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि बरोदा की जनता को इस समय सही फैसला लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है बल्कि क्षेत्र के लिए विकास को चुनने का चुनाव है इसलिए बरोदावासी सोच-विचार करके उचित निर्णय लें।
5 अगस्त, 2003 को उस वक्त के भिवानी से सांसद अजय सिंह चौटाला ने जब इंडियन नेशनल स्टूडेंट एसोसिएशन की स्थापना की थी तो उनका मकसद मुख्य रूप से युवाओं को मुख्यधारा वाली राजनीति के लिए तैयार करने का अवसर देने का था।
बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने रजिस्ट्रियों के मामले में सात अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करके गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है और इससे भविष्य में कोई भी अधिकारी इस तरह के कदम उठाने से पहले सौ बार सोचेगा।
विपक्ष द्वारा घोटालों की बात करने के सवालों का जबाव देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया है कि समय से पहले किसी चोरी या गड़बड़ी को पकड़ने को घोटाला नहीं कहा जाता है।