Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » अमित शाह से मिले राजेश नागर, हरियाणा के विकास पर चर्चा

    अमित शाह से मिले राजेश नागर, हरियाणा के विकास पर चर्चा

    Ajay vermaBy Ajay verma08/08/2026No Comments2 Mins Read
    rajesh-nagar-meets-amit-shah-

    फरीदाबाद। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा के विकास, जनकल्याण और विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति योजनाओं पर हुई चर्चा

    मुलाकात के दौरान मंत्री राजेश नागर ने प्रदेश में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उनकी प्रगति की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दी। उन्होंने आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की।

    दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को और गति देने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया।

    हरियाणा के विकास के लिए सहयोग का भरोसा

    राजेश नागर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मार्गदर्शन प्राप्त किया और हरियाणा के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार जताया।

    राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हरियाणा लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

    अमित शाह ने ली विकास कार्यों की जानकारी

    मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हरियाणा में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने राज्य के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

    राजेश नागर और अमित शाह के बीच हुई यह शिष्टाचार भेंट हरियाणा के विकास और केंद्र-राज्य समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    Amit Shah Central Government faridabad news Food and Civil Supplies Haryana Development Haryana government haryana news Haryana Politics Public Welfare Schemes Rajesh Nagar TODAY EXPRESS NEWS Today Express News Breaking today express news faridabad Today Express News Haryana Today Express News Haryana News Today Express News Latest Today Express News Politics अमित शाह केंद्र सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति जनकल्याण योजनाएं फरीदाबाद न्यूज राजेश नागर राज्य सरकार हरियाणा न्यूज हरियाणा विकास हरियाणा सरकार
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.