हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच हरियाणा के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।
Browsing: today express news faridabad
हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। BPTP बिल्डर के विकसित सेक्टरों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो 15 दिन में रिपोर्ट देगी।
फरीदाबाद के सेक्टर-14 में 16 वर्षीय घरेलू सहायिका महिमा उर्फ माही का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा 26 अगस्त को गणेश प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा 5बी- 81 से उत्सव स्थल गांधी कॉलोनी तक निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के गगनभेदी नारों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने इराक से आए एक 22 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय मरीज पर टोटल ह्यूमरस (ऊपरी बांह की हड्डी) का सफलतापूर्वक रिप्लेसमेंट करके आर्थोपेडिक सर्जरी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि एडवांस्ड स्वास्थ्य सेवा पेशकशों के एक नए युग का संकेत है, हॉस्पिटल को जटिल सर्जिकल प्रक्रियाओं को करने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है, जिसके लिए सटीकता और खास विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । विजय रामलीला कमेटी, मार्किट नंबर 1 के स्वर्णिण मंच पर कल हुआ भगवान राम को बनवास। पहले दृश्य में देवताओं के आग्रह पर पहुंचे नारद(वैभव लड़ोइया) ने श्री राम (सौरभ कुमार) को याद दिलवाया की उन्हें राक्षसों के अंत के लिए तैयार होना है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद के नेहरू ग्राउंड में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा शहर थम सा गया। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा द्वारा उद्घाटन किए गए इस बिल्कुल नए शोरूम में, ग्राहकों को अनेक किस्म के आभूषणों के डिज़ाइनों के साथ-साथ खरीदारी का एक शानदार अनुभव भी मिलेगा। कंपनी इस क्षेत्र में अपने ब्रांड पदचिह्न और परिचालन का लगातार विस्तार कर रही है, ताकि वृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके और इस ब्रांड को उत्तर प्रदेश के ग्राहकों के लिए अपेक्षाकृत अधिक सुलभ बनाया जा सके।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में प्रमोशन के लिए फिल्म “फौजा” की स्टार कास्ट पहुंची। छात्र कल्याण विभाग की ओर से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में छात्रों और फैकल्टी सदस्यों को फिल्म निर्माण के क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और कलाकारों से सीधे संवाद करने का मौका मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआरईआई के महानिदेशक डॉ. एनसी वाधवा और एमआरआईआईआरएस के डायरेक्टर जनरल डॉ. आरके आनंद ने की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के खेल निदेशालय की ओर से 9वीं ओपन एमआरईआई गर्ल्स स्पोर्ट्स मीट-2023 का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के फिट इंड़िया अभियान के तहत यूजीसी के आदेशों पर आयोजित हुई इस प्रतियोगिता का मकसद छात्राओं को खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था। संस्थान की मुख्य़ संरक्षक श्रीमति सत्या भल्ला के साथ डायरेक्टर जनरल एमआरईआई डॉ. एनसी वाधवा, प्रो वाइस चांसलर एमआरआईआईआरएस डॉ. प्रदीप कुमार, खेल निदेशक सरकार तलवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान डीन एफसीए डॉ. उषा बत्रा, छात्र कल्याण विभाग व आरएमआर डायरेक्टर डॉ. गुरजीत कौर, निदेशक एसबीएसएस डॉ. आनंदजीत गोस्वामी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गीता ठाकुर, मानव रचना डेंटल कॉलेज से डॉ. मनीष भार्गव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / आज दिनांक 27 अप्रैल 2023 दिन वीरवार को डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मार्केट नंबर 1 एनआईटी फरीदाबाद में प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच के द्वारा अंतर विद्यालय श्री राम चरित्र मानस चौपाई गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामफूल सिंह भाटी ने की।