Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 23
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पंचायत व नगर निगम चुनावों के लिए जेजेपी ने गठित की दो कमेटियां

पंचायत व नगर निगम चुनावों के लिए जेजेपी ने गठित की दो कमेटियां

Ajay vermaBy Ajay verma22/11/2020No Comments3 Mins Read
jjp Sardar Nishan Singh File Photo

चंडीगढ़ । जननायक जनता पार्टी  ने आगामी पंचयात और नगर निगम चुनावों के लिए अलग-अलग दो कमेटियों का गठन किया हैं। इन दोनों कमेटियों में पार्टी के 9 वरिष्ठ नेता शामिल है। दोनों कमेटियां पंचायत और नगर निगम चुनावों को लेकर जल्द पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करके अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को सौंपेगी। कमेटी में शामिल वरिष्ठ नेता पंचायत तथा नगर निगम चुनावों को जेजेपी द्वारा कैसे लड़ा जाए ?  इस बारे में अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी। यह निर्णय जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया हैं। इसके अलावा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अलग से एक जननायक मजदूर व कर्मचारी संघ बनाने, सभी जिलों में पार्टी कार्यालयों की स्थापना और जेजेपी के दूसरे स्थापना दिवस को मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। 

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि आगामी पंचायत चुनावों को लेकर जेजेपी ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी विधायक जोगीराम सिहाग, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव चौधरी हर्ष कुमार, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैणी, महेंद्रगढ़ से जेजेपी जिला प्रधान मंजू चौधरी होंगे। वहीं नगर निगम के चुनावों को लेकर जेजेपी ने चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। इनमें टोहाना से जेजेपी विधायक देवेंद्र सिंह बबली, पार्टी के शहरी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रभारी ईश्वर सिंह मान, यूएलबी सैल के प्रदेशाध्यक्ष रोहित गनेरीवाला, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी सुरेश मित्तल होंगे। उन्होंने कहा कि यह दोनों कमेटियां पंचायत व नगर निगम चुनावों को लेकर अपनी यह रिपोर्ट तैयार करेगी कि पार्टी को कैसे यह चुनाव लड़ने चाहिए ? क्या जेजेपी बिना चुनाव निशान के साथ चुनाव लड़े या फिर चुनाव निशान पर ? पार्टी को कौन-कौन से नगर निगमों से चुनाव लड़ना चाहिए आदि के बारे में दोनों कमेटियां विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी और उसके बाद आगामी निर्णय लिए जाएंगे।

निशान सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में यह भी निर्णय लिया है कि कर्मचारियों व मजदूरों के हित में जेजेपी द्वारा इनसो की तर्ज पर रजिस्टर्ड जननायक मजदूर व कर्मचारी संघ (जेएमकेएस) के नाम से अलग से एक संघ बनाया जाए जो कि कर्मचारियों व मजदूरों के हित में निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में आगामी 9 दिसंबर को पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस को मनाने को लेकर भिवानी में जन अभार के नाम से विशाल जनसभा करने का निर्णय लिया है और इस रैली को कामयाब बनाने के लिए जल्द पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी जाएगी।

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा संगठन की तरफ से एक प्रस्ताव रखकर जनहित कार्यों के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में यह प्रस्ताव पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ ने रखा। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार देने का अधिकार, महिलाओं को पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी,  बीएसीए वर्ग को पहली बार पंचायत चुनावों में आठ प्रतिशत भागीदारी, ग्रामीण मतदाताओं को “राइट टू रीकॉल” का अधिकार, हिसार अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी व निर्माण कार्य शुरू होने आदि अनेकों जन हित में किए गए कार्यों के लिए डिप्टी सीएम का वोट ऑफ थैंक्स के जरिए धन्यवाद किया। निशान सिंह ने कहा कि जेजेपी प्रदेश के सभी जिलों में जहां कार्यालय स्थापित नहीं हैं, वहां जल्द अपने कार्यालयों को स्थापित करेगी ताकि कार्यकर्ताओं तथा जनता के संपर्क में आसानी हो।

chandigarh news committees for panchayat Dushyant Chautala Haryana Politics JJP jjp Sardar Nishan Singh File Photo Latest News municipal corporation elections TODAY EXPRESS NEWS चुनाव जेजेपी नगर निगम पंचायत
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

07/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.