Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद – जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय (एफईटी) ने आईआईटी दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 को बड़े उत्साह के साथ मनाया। यह आयोजन 1998 के पोखरण-II परमाणु परीक्षण की स्मृति में आयोजित किया गया, जो भारत की विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति का प्रतीक है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। आईसीएआई के एनआईआरसी की फरीदाबाद शाखा ने महिला एवं युवा सदस्य उत्कृष्टता समिति, आईसीएआई के साथ मिलकर माइंडफुल मदरहुड और करियर व परिवार में संतुलन और वीएलसीसी वेलनेस हेल्थ टॉक पर 11 मई, 2025 को आईसीएआई भवन, प्लॉट नंबर 43, सेक्टर -20 ए, फरीदाबाद में सुबह 10 बजे से सीए महिला सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें मेयर फरीदाबाद परवीन बत्रा जोशी मुख्य अतिथि थीं ।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। 6 मई, 2025 । विश्व स्तर पर अस्थमा से बचाव और रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल ‘विश्व अस्थमा दिवस’ मनाया जाता है। इस बार विश्व अस्थमा दिवस 6 मई को मनाया रहा है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा।  फरीदाबाद, 06 मई, 2025: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने पिछले एक माह से बिस्तर तक सिमट चुकी 63-वर्षीय महिला के बाएं कुल्हे की दोबारा सर्जरी करने के बाद उन्हें चलने-फिरने में सक्षम बनाया है। इससे पहले उनकी टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी असफल रही थी। डॉ आशुतोष श्रीवास्तव, एडिशनल डायरेक्टर, आर्थोपिडिक्स, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्ग महिला की दूसरी बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की जिसमें प्रॉक्सिमल फीमर मेगा प्रोस्थेसिस (इस बड़े आकार के कस्टमाइज़्ड प्रोस्थेटिक इंप्लांट का इस्तेमाल, अधिक बोन लॉस या डैमेज होने की स्थिति में फीमर के ऊपरी भाग के स्थान पर किया जाता है)

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। हरियाणा विमेंस नेचर क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर श्रमिक समुदाय के परिश्रम और समर्पण को सम्मानित करने हेतु एक भावनात्मक और सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। दिनांक 30/4/25फरीदाबाद 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में आज दसवीं कक्षा एवं बारहवीं कक्षा का बोर्ड परिणाम घोषित हुआ जिसमें जीवा के सभी छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जीवा पब्लिक स्कूल फरीदाबाद का एक उच्च कोटि का आई०सी०एस०ई० स्कूल है जो शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) कॉरपोरेट कार्यालय सेक्टर-33 में स्थानीय एशियन अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया,

टुडे एकसप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 25 अप्रैल 2025: भारत के युवाओं में निवारक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध वैज्ञानिक और जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राहुल मेहरा, UNESCO चेयर ऑन ग्लोबल हेल्थ एंड एजुकेशन में भारत के राष्ट्रीय प्रतिनिधि और Tarang Health Alliance के संस्थापक, फरीदाबाद के गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी 5 में छात्राओं से मिले। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए

टुडे एक्सप्रेस न्यूज । रिपोर्टों । अजय वर्मा । लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। इस बार की थीम ‘मातृ एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं जीवन रक्षा को बढ़ाने पर केन्द्रित है। इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद में ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनोकॉलोजी विभाग की एसोसिएट क्लीनिकल डायरेक्टर एवं हेड यूनिट-2 डॉ. श्वेता मेंदिरत्ता ने कहा कि जब महिला का प्रसव होता है तो दो महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जाता है

टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद: पित्त की थैली में पथरी (गॉल ब्लैडर स्टोन) बनने की समस्या केवल बड़े लोगों में ही नहीं होती है, बल्कि बच्चे भी गॉल ब्लैडर स्टोन की समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। हाल ही में मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में बदरपुर नई दिल्ली से पित्त की थैली में पथरी की गंभीर समस्या के साथ आए 9 वर्षीय संस्कार शर्मा का सफल इलाज डॉ. सचिन मित्तल और डॉ. बिरबल कुमार ने रोबोटिक और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से किया।