Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, May 14
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » तनाव और चिंता बन रहे युवाओं के जीवन में गंभीर खतरा

तनाव और चिंता बन रहे युवाओं के जीवन में गंभीर खतरा

Ajay vermaBy Ajay verma09/10/2025No Comments2 Mins Read
world mental health day

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / 9 सितंबर। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता आम बात बन चुकी है। काम का दबाव, पढ़ाई का तनाव, भविष्य की चिंता या रिश्तों की उलझनें, ये सब मिलकर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि तनाव लंबे समय तक बना रहे तो यह न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है। लोग कई बार आत्महत्या तक के कदम उठा लेते हैं।

हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। विशेषज्ञों की मानें तो मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितनी ही प्राथमिकता देना आज के समय की जरूरत है।
मनोचिकित्सक डॉ. परमवीर सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनियाभर में 15 से 29 वर्ष के युवाओं में डिप्रेशन और एंग्जाइटी आत्महत्या के प्रमुख कारणों में से एक हैं। भारत में 10.6 प्रतिशत वयस्क किसी न किसी मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं। कुछ वर्ष पहले उत्तर भारत के मेडिकल छात्रों पर हुए एक सर्वे में 37.2 प्रतिशत छात्रों में आत्महत्या के विचार पाए गए। वहीं, एक अन्य विश्लेषण से पता चला कि 11.5 प्रतिशत वयस्कों में अवसाद, चिंता या अन्य मानसिक विकार मौजूद थे।मनोचिकित्सक सिमरन मालिक ने कहा कि फरीदाबाद जैसे औद्योगिक शहर में जहां प्रतिस्पर्धा और काम का दबाव अधिक है, वहां युवाओं और पेशेवरों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। एकॉर्ड अस्पताल में हर महीने 10-12 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संदीप घोष ने कहा कि युवाओं को खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से मदद लेने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। डॉ. मेघा शारदा का कहना है कि नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, ध्यान और संतुलित आहार मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Accord Hospital lives of young serious threat Stress and anxiety World Mental Health Day young people एकॉर्ड अस्पताल गंभीर खतरा जीवन तनाव और चिंता युवाओं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, बेरोजगारी से था परेशान

11/05/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

11/05/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद और हार्ले ओनर्स ग्रुप ने ‘व्हील्स ऑफ ग्रेस’ बाइकर्स रैली के साथ मदर्स डे के मौके पर मनाया महिलाओं के स्वास्थ्य और साहस का जश्न

10/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.